aadhaar card biometric verification mandatory POM to TRAI full details on new sim card rules
भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान और अड्रेस प्रूफ के तौर पर काम करता है। यह 12 अंकों की संख्या कई सारी सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आवश्यक होता है, जिनमें सरकारी योजनाएं, टेलिकॉम्यूनिकेशन और बैंकिंग आदि शामिल हैं। इसलिए अगर कभी गलती से आपका आधार कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो ऐसे में अपनी आधार डिटेल्स को सुरक्षित रखना और उसके गलत इस्तेमाल को मॉनिटर करना बेहद जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें: घर के अंदर पॉल्यूशन को कैसे खत्म करता है एयर प्यूरीफायर? बारीकी से जान लें पूरी टेक्नोलॉजी
अगर आपको अपने आधार के गलत इस्तेमाल होने का शक है, तो 1947 पर कॉल करके, help@uidai.gov.in पर ईमेल करके, या UIDAI वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करके उसे रिपोर्ट करें।
आधार कार्ड फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल होने से ऐसे रोकें:
यह भी पढ़ें: 108MP कैमरा वाले विवो T3 5G पर भारी भरकर छूट, 4 पॉइंट्स में जानें क्यूँ खरीदना चाहिए
आधार कार्ड में आपके बारे में हर एक छोटी से छोटी डिटेल होती है। निजी जानकारी से लेकर आपके स्वास्थ्य संबंधी डेटा तक, इसमें सबकुछ होता है। इसी के कारण यह धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का निशाना बन जाता है। अक्सर स्कैमर्स आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान चोरी करने के लिए करते हैं। इसके अलावा वे आपको काले धन को वैध बनाने की गतिविधि के फर्जी मामले में फंसा सकते हैं, और यहाँ तक वे आपके परिवार के लिए भी खतरा बन सकते हैं क्योंकि उनके पास आपकी लोकेशन होती है।
इसलिए हमेशा नागरिकों को सावधानी बरतने और आप अपना डेटा कहाँ शेयर कर रहे हैं उससे सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।