Masked Aadhaar card
आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक 12 अंकों का आइडेंटिफिकेशन नंबर है, जो सभी भारतीयों के लिए जारी किया जाता है, यह सभी के लिए अलग अलग होता है। इसी आधार कार्ड में अगर आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो आप 14 जून तक फ्री में ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। यह जानकारी UIDAI की वेबसाइट पर इस समय भी चल रही है। यानि अब कुछ दिन के लिए आप फ्री में अपने आधार कार्ड में अगर कोई बदलाव करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में कोई भी अपडेट करने के लिए आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (POI) और Proof of Address यानि (POA) दस्तावेजों की जरूरत होती है। हालांकि अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करते हैं तो आपको 50 रुपये तक का शुल्क देना पड़ सकता है। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है तो आपको इसमें किसी भी अपडेट के लिए आधार सेंटर ही जाना चाहिए, यहाँ आप अपने बायोमेट्रिक भी जांच सकते हैं।
हालांकि अगर आप अपने बायोमेट्रिक डिटेल्स जैसे आइरिस, फिंगरप्रिन्टस या फोटो आदि को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर का ही रुख करना चाहिए, यहाँ आपसे इस काम के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाता है। आप आधार की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी आधार सेंटर की खोज कर सकते हैं।
हमने ऐसा देखा है कि बहुत से लोगों को अपने आधार कार्ड में नजर आ रही फोटो ज्यादा पसंद नहीं आती है। ऐसे में सभी अपने फोटो को बदलना चाहते हैं क्योंकि यह काफी पुरानी हो चुकी है। यहाँ नीचे हम आपको कुछ स्टेप्स बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपने आधार कार्ड में अपने फोटो को बड़ी आसानी से बदल सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर ये स्टेप कौन से हैं और आपको असल में क्या करना होता है।
जरूरी बात: आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि फोटो अपडेट करने के लिए आपको किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है, केवल आपके आइरिस से ही यह काम हो जाता है। आपको आधार सेंटर पर अपनी कोई फोटो भी शेयर करने की जरूरत नहीं है, आपकी फोटो यहीं पर साथ के साथ क्लिक की जाती है।
आमतौर पर आधार में किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए 30 दिन का समय लगता है, हालांकि कभी कभी यह समय 90 दिन के आसपास का भी हो सकता है। इसके अलावा कभी कभी यह अपडेट कुछ ही घंटों या 2-3 दिन में भी सकता है।