जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रहाई हैं, वैसे-वैसे रात में ठंड से बचने के लिए लोग नए और असरदार ऑप्शन तलाशने में जुट जाते हैं। रूम हीटर हर किसी के लिए न तो किफायती है और न ही सेहत के लिहाज़ से सही कहा जा सकता है। इसके अगर फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। ऐसे में Electric Blanket यानी इलेक्ट्रिक कंबल इस समय एक ऐसा ऑप्शन हो सकता है, जो कम बिजली में ज्यादा गर्माहट देता है और सीधे आपके बिस्तर को आरामदायक बना देता है। ऐसा भी कह सकते है कि शिमला वाली ठंड को भी यह पलक झपकते ही छूमंतर कर देते हैं। आज हम आपको बताने वाले है कि आखिर आपको एक इलेक्ट्रिक कंबल को खरीदते समय किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा Amazon India पर आप इन्हें किस प्राइस में खरीद सकते हैं।
आजकल Amazon India पर अलग-अलग बजट और जरूरत के हिसाब से कई तरह के इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट उपलब्ध हैं, जो सर्द रातों को काफी हद तक गर्म कर सकते हैं। आइए इन्हें खरीदने से पहले इनके बारे में जानकारी प्राप्त कर लेते हैं कि आखिर यह होते क्या हैं, कैसे काम करते हैं और इन्हें आप किस किस प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कंबल खरीदते समय आपको किन बातों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना चाहिए।
Electric Blanket असल में एक ऐसा कंबल या बेड शीट होती है, जिसके अंदर हीटिंग वायर लगे होते हैं। जैसे ही आप इसे बिजली से कनेक्ट करते हैं, ये वायर धीरे-धीरे गर्म होने लगते हैं और पूरा बिस्तर हल्की, लेकिन लगातार गर्माहट देने लगता है। खास बात यह है कि इसमें हीटर की तरह हवा सूखने या सिर दर्द जैसी दिक्कतें नहीं होतीं, क्योंकि यह सीधे शरीर को गर्म रखता है, पूरे कमरे को नहीं।
अगर आप एक इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह ध्यान देना चाहिए कि इनमें कुछ फीचर जरूर होने चाहिए। आइए इन खास फीचर्स को करीब से जान लेते हैं!
अगर आप इस समय ही Amazon India पर जाकर इन ब्लैंकेट आदि का प्राइस चेक करते हैं तो आपको जानकारी मिलती है कि यह आपको 900 रुपये से 5000 रुपये के बीच इनके फीचर और सुविधाओं के अनुसार मिल जाते हैं। आप अपने बजट के अनुसार एक अच्छे ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं। यह इलेक्ट्रिक कंबल किसी भी तरह की सर्दी में थोड़ी सी बिजली की खपत के साथ पूरी रात गर्म रख सकते हैं।
Electric Blanket खास तौर पर इन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है:
Electric Blanket लेते वक्त इन बातों को ज़रूर चेक करें:
कंट्रोल स्विच मजबूत और सेफ हो, वायर पूरी तरह कवर हो, सोते वक्त बहुत ज्यादा हीट न करते हों और बच्चे भी इस्तेमाल कर सकें आदि।
अगर आप BIS सर्टिफाइड ब्रांड का इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट लेते हैं और सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो यह पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। यही वजह है कि अब भारत में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है।