RailOne ऐप से ऐसे बुक करें तत्काल टिकट, फटाफट हो जाएगा काम, अभी जान लें इस्तेमाल का तरीका

Updated on 18-Jul-2025

हाल ही में रेल यात्रा को सुविधाजनक बनाने की दिशा में Indian Railways ने एक और कदम बढ़ाते हुए RailOne नाम का सुपर ऐप लॉन्च किया था. इस ऐप को रेलवे का सुपर ऐप कहा जा रहा है. इससे आपको ट्रेन टिकट के अलावा PNR स्टेटस, ट्रेन ट्रैक और बाकी सुविधाएं मिलती हैं.

RailOne से तत्काल टिकट से लेकर अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक किया जा सकता है. यहां पर आपको रिजर्व्ड ट्रेन टिकट या तत्काल टिकट बुक करने का पूरा प्रोसेस बता रहे हैं. इससे आपको IRCTC वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी और आसानी से आपका काम भी हो जाएगा.

यानी इसके जरिए अब आप आसानी से अपने मोबाइल से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं. यहां जानिए इस ऐप को डाउनलोड करने से लेकर टिकट बुकिंग और दूसरी सुविधाओं तक का पूरा प्रोसेस.

ऐप करें डाउनलोड

सबसे पहले अपने Android या iOS डिवाइस के गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर “RailOne” सर्च करें और ऐप इंस्टॉल करें. फिर ऐप ओपन करें. ऐप ओपन होने के बाद दो तरीके से लॉगिन किया जा सकता है:

  • IRCTC या UTSonMobile आईडी और पासवर्ड से
  • गेस्ट लॉगिन के लिए मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करके

बेहतर सुरक्षा और तेज एक्सेस के लिए आप mPIN या बायोमेट्रिक लॉगिन भी सेट कर सकते हैं.

ऐसे करें टिकट बुक

ऐप में लॉगिन कर लेने के बाद आपको ऐप के होम पेज पर ले जाया जाएगा. जहां पर आपको “Plan My Journey” सेक्शन में जाना होगा. यहां पर आप अपनी यात्रा की शुरुआत और समाप्ति स्टेशन, यात्रा की तारीख और क्लास (Sleeper, AC आदि) चुन सकते हैं. ऐप आपको उस दिन उपलब्ध सभी ट्रेनों की लिस्ट दिखाएगा.

फिर अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास चुनें. फिर यात्री की जानकारी भरें जैसे नाम, उम्र, लिंग, और यदि कोई रियायत हो तो उसकी डिटेल भी. अब पेमेंट के लिए UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग जैसे किसी भी विकल्प का चुनाव करें और भुगतान करें.

तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपको बस ट्रेन टिकट बुक करते समय तत्काल का फिल्टर लगाना होगा. आपको बता दें कि ट्रेन खुलने से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक किया जा सकता है. एसी के लिए तत्काल का समय सुबह 10 बजे से शुरू होता है जबकि स्लीपर के लिए यह समय 11 बजे से है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर डिलीट किए मैसेज को पढ़ने का तरीका जान लें, साल 2025 में एंड्रॉयड फोन पर करेगा काम

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :