जब से Apple ने अमेरिका में eSIM-only iPhone 14 सीरीज की घोषणा की है, तब से eSIM को लेकर चर्चा भी तेजी से बढ़ी है। इसलिए, आगे जाकर यह एक ऐसा चलन हो सकता है जो पूरे स्मार्टफोन बाजार में फैल जाए। अब ऐसे में मुझे लगता है कि हर कोई यह जानना चाहता है कि eSIM कैसे काम करता है और आप इसे iPhone और Apple वॉच में एक साथ कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हजम आपको इसके बारे में भी सभी जानकारी देने वाले हैं। हालांकि इसके पहले आइए जानते है कि आखिर eSIM होता क्या है।
eSIM शब्द एंबेडेड-सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल के लिए प्रयोग में लाया जाता है। पारंपरिक सिम कार्ड देखे जा सकते हैं जबकि eSIM आपके फोन में इनबिल्ट है और देखा नहीं जा सकता। इसमें पारंपरिक सिम ट्रे की तरह सिम ट्रे की जरूरत नहीं होती है। आसान भाषा में कहें तो यह आपके फोन में एक इंटरनल मेमोरी की तरह होता है जिसे हटाया नहीं जा सकता लेकिन आप अपने डेटा को सेव कर सकते हैं। eSIM भी रीराइट करने योग्य है, जिसका अर्थ है कि आप जब चाहें अपना ऑपरेटर बदल सकते हैं।
eSIM का उपयोग करने के लिए, दो शर्तें हैं- पहला आपके फोन को इस तकनीकी के लिए सपोर्ट होना चाहिए, दूसरा आपका नेटवर्क इसके साथ काम करने योग्य होना चाहिए। ऐसा इसलिए है, क्योंकि फिज़िकल सिम की तरह, आपको भी eSIM को दूरसंचार ऑपरेटर द्वारा डिजिटल रूप से एक्टिवेट करने की आवश्यकता होती है। सभी दूरसंचार ऑपरेटर अभी तक इस तकनीकी को सपोर्ट नहीं करते हैं। भारत में एयरटेल ने सबसे पहले इसका सपोर्ट करना शुरू किया था। Jio और Vodafone Idea भी eSIM सर्विस देते हैं। 2018 में Jio ने iPhone XS, XS Max और iPhone XR के लिए eSIM एक्टिवेशन शुरू किया था। यहाँ अब आप जानेंगे कि कैसे आप iPhone में कैसे eSIM को Activate कर सकते हैं।
आप बड़ी ही आसानी से एक eSIM को प्राप्त कर सकते हैं, इसके लिए आपको टेलीकॉम ऑपरेटर के पास अपने KYC डॉक्युमेंट्स को सबमिट करना होता है। यह ऐसा ही जैसे आप अपने फोन के लिए एक फिज़िकल सिम को खरीदते हैं।
हालांकि, अगर आप अपने फिज़िकल सिम को ही eSIM में कन्वर्ट करना चाहते हैं और अपने iPhone में इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप निम्न प्रोसेस को फॉलो करके ऐसा कर सकते हैं। हालांकि यहाँ हम आपको Jio के eSIM को Activate करने की प्रक्रिया को बता रहे हैं, लेकिन आप इसी प्रोसेस को फॉलो करके Airtel और Vi के नंबर भी eSIM के तौर पर खरीद सकते हैं।