“क्या आपको क्रेडिट कार्ड चाहिए?”, “सर, लोन ले लीजिए!”, “आपके नंबर पर निकला है बंपर इनाम!” दिन भर में ऐसे अनजान कॉल्स और मैसेज से अगर आप भी सिर पकड़ लेते हैं, तो अब इस सिरदर्दी को जड़ से खत्म करने का समय आ गया है. भारत सरकार की ‘डू नॉट डिस्टर्ब’ (DND) रजिस्ट्री आपकी इस मुश्किल का सबसे आसान और ऑफिशियल समाधान है.
आप सिर्फ एक SMS भेजकर या ऑनलाइन जाकर इन फालतू की प्रमोशनल कॉल्स और मैसेज पर हमेशा के लिए रोक लगा सकते हैं. और हां, यह ट्रिक प्रीपेड और पोस्टपेड, दोनों तरह के नंबर्स पर काम करती है. तो चलिए, इस ‘शांति’ को पाने के तरीके को स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं.
DND असल में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा बनाई गई एक लिस्ट है. जब आप अपना नंबर इस लिस्ट में रजिस्टर कराते हैं, तो टेलीमार्केटिंग कंपनियों को निर्देश होता है कि वे आपको प्रमोशनल कॉल्स या मैसेज न भेजें. यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त है और इसे एक्टिवेट करना बेहद आसान है.
आप कई तरीकों से DND को एक्टिवेट कर सकते हैं.
अगर आप फुल DND नहीं चाहते, और सिर्फ कुछ खास कैटेगरी (जैसे रियल एस्टेट या क्रेडिट कार्ड) के कॉल/SMS ही ब्लॉक करना चाहते हैं, तो आप ‘पार्शियल DND’ का ऑप्शन भी चुन सकते हैं. इसके लिए आपको START के बाद 0 की जगह उस कैटेगरी का नंबर लिखकर 1909 पर SMS करना होता है (जैसे, सिर्फ बैंकिंग के लिए START 1). कैटेगरी की पूरी लिस्ट आपको TRAI की वेबसाइट पर मिल जाएगी.
अगर DND एक्टिवेट करने के बाद भी आपको स्पैम कॉल्स या मैसेज आ रहे हैं, तो आप उसकी शिकायत भी 1909 पर कर सकते हैं. इसके लिए SMS का फॉर्मेट यह है: The UCC, [भेजने वाले का नंबर या नाम], dd/mm/yy यहां [Sender] की जगह स्पैम भेजने वाले का नंबर या सेंडर आईडी लिखें और dd/mm/yy की जगह वह तारीख डालें जिस दिन आपको स्पैम मिला.
DND एक्टिवेट होने में आमतौर पर 7 दिन तक का समय लग सकता है. एक बार एक्टिवेट होने के बाद, आप अनचाही कॉल्स और मैसेज से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शशि थरूर गले में लटका रहता है ये खास डिवाइस, जानें क्या करता है काम, खासियत जान अभी कर देंगे ऑर्डर