कई बार देखने में आता है कि फोन चलते चलते एक ही जगह अटक जाता है, इसके बाद इसपर न तो कोई App चलता है और न ही कोई दूसरी गतिविधि हो पाती है. ऐसे में आप सोचने लगते हैं कि आपका फोन ख़राब हो गया है, इसे सर्विस सेण्टर ले जाने की जरूरत है. हालाँकि, ऐसा होता नहीं है. इस तरह की समस्या कई बार आपके PC या लैपटॉप में भी आपने कभी न कभी जरुर महसूस की होगी. इसे आप फोन का Freeze हो जाना मान सकते हैं. इसके लिए आपको किसी सर्विस सेण्टर जाने की जरूरत नहीं है. इस समस्या को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है. आइये जानते है कि फोन पर इस तरह की समस्या किस लिए होती है?
आइये जानते है कि आखिर फोन की स्क्रीन क्यों एक ही जगह कभी कभी आपके फोन चलाते हुए अटक जाती है. इसका सबसे पहला कारण यह हो सकता है कि आपके फोन में प्रोसेसर थोडा हल्का है. आपके पास मेमोरी की कुछ कमी है. इसके अलावा कभी कभी फोन के सॉफ्टवेयर के अपडेट न होने से भी इस तरह की समस्या आती है. अगर इस तरह की समस्या के कारण आपके फोन की स्क्रीन अटक अटक कर चल रही है तो आपको सर्विस सेण्टर जाने की जरूरत नहीं है. आप इसे घर पर ही कुछ जुगाड़ करके ठीक कर सकते हैं.
अगर आप निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करते हैं तो आपके फोन में होने वाली इस समस्या को बड़ी ही आसानी से ठीक कर सकते हैं. आइये जानते है कि आखिर आपको करना क्या है.
फिर चाहे आप कोई भी फोन इस्तेमाल करते हों, यानी एंड्राइड और iOS आपको बस करना इतना है कि आपको अपने इस फोन को रीबूट कर लेना है. ऐसा करने से आपकी यह समस्या आसानी से और घर बैठे ही ठीक हो जाने वाली है.
अगर आप एक अन्य तरीके को अपनाना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते है कि अपने Android या iOS फोन को बड़ी लेटेस्ट OS वर्जन पर अपडेट कर सकते हैं. कभी कभी पुराने OS पर चलने के कारण भी फोन कुछ स्लो हो जाता है और फोन की स्क्रीन अटकने लगती है, ऐसे में फोन ठीक से काम नहीं करता और दिक्कत करने लगता है. इस नुस्खे को अपनाकर आप अपने फोन में होने वाली इस समस्या को हल कर सकते हैं.
जैसे कि मैंने आपसे ऊपर भी कहा है कि आप चाहे iOS फोन इस्तेमाल करते हों या एंड्राइड फोन. कई बार ऐप्स को अपडेट करने से भी यह समस्या हल हो जाती है. सभी ऐप निर्माता कंपनी और स्मार्टफोन कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के के लिए नए नए अपडेट भेजते हैं, इन्हें आपको भी अपडेट करना जरुरी है. ऐसा करने से फोन ठीक प्रकार काम करता है.
जो भी ऐप आपकी स्क्रीन पर अटक रहा है, उसपर टैप करके आपको उसे पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए. इसके बाद कुछ समय के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करके आप फिर से फोन को उसी कंडीशन में ला सकते हैं. कैसा आप इसे पहले से चला रहे थे. ये आसान से उपाए अपनाकर आप बड़ी आसानी से अपने फोन को फिर से नए जैसा कर सकते हैं. हालाँकि, और भी कई उपाए हैं लेकिन अभी के लिए इतना करके ही आप अपने फोन को घर बैठे ही ठीक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10000mAh की बैटरी वाला फोन लाएगी ये कंपनी.. बाजार में मचाएगी भौकाल, Oppo, Realme के उतर गए चेहरे