एक नया स्कैम सामने आया है जो कार और बाइक चलाने वालों को निशाना बना रहा है. स्कैमर्स लोगों को ट्रैफिक चालान के नाम पर फर्जी SMS भेज रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल आधिकारिक ‘परिवहन’ (Parivahan) विभाग की तरह लगते हैं. आइए आपको बताते हैं यह स्कैम कैसे काम करता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं.
स्कैमर्स लोगों को एक एसएमएस भेजते हैं, जो आमतौर पर किसी रैंडम मोबाइल नंबर (+91 कोड के साथ) से आता है. इस मैसेज में लिखा होता है कि आपने कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा है और आपको तुरंत जुर्माना भरना होगा, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई होगी. घबराहट में लोग बिना जांचे उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं.
स्कैमर्स जिस लिंक को भेजते हैं, वह देखने में सरकारी वेबसाइट जैसा लगता है, लेकिन असल में वह नकली होता है.
अगर आप SMS में आए लिंक पर क्लिक करते हैं, तो यह आपको एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाता है. यहाँ आपसे आपकी पर्सनल जानकारी या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं. कई बार लिंक पर क्लिक करते ही फोन में मालवेयर (वायरस) आ जाता है या सीधे बैंक खाते से पैसे कटने का खतरा रहता है.
अगर आपको लगता है कि वाकई आपका चालान कटा है, तो उसे चेक करने का सही तरीका यह है:
यह भी पढ़ें: RRR के बाद राम चरण की एक और धमाकेदार मूवी, एक्शन-थ्रिलर देख छूट जाएगा पसीना, जाह्नवी कपूर भी करेगी धमाका