desi-brick-cement-cooler-viral-jugaad-india-diy-cooler-tips
इस समय गर्मी का प्रकोप कुछ कुछ कम हो रहा है, हालांकि, उमस के कारण भी लोग बड़े ही परेशान हो जाते हैं। अगर आप गर्मी को दूर करने का एक देसी जुगाड़ चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल होते नजर आ रहा होगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि ईंट और सीमेंट से एक शख्स नें एक दमदार कूलर का निर्माण कर दिया है। यह कूलर एक AC के जैसे ही ठंडी हवा दे सकता है। यह कूलर उन लोगों के लिए भी एक बेहतरीन जुगाड़ है जो बेहद ही कम कीमत में ठंडी हवा का अनुभव चाहते हैं। क्या आपने कभी ईंट और सीमेंट से बने किसी कूलर के बारे में सुना है? आज हम आपको इसी देसी जुगाड़ वाले कूलर के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे ईंटों के बने एक घर में ईंट और सीमेंट से बना कूलर नजर आ रहा है, यह कूलर चल रहा है और इसमें घास आदि को भी देखा जा सकता है। इस तरह की घास आपने अपने प्लास्टिक या लोहे के कूलर में देखी होगी। यह कूलर देखने में बिल्कुल एक लोहे या प्लास्टिक के कूलर जैसा ही है, इसमें आपको पानी के लिए एक पाइप भी नजर आ रहा है।
ईंट-सीमेंट से बने इस कूलर को जिस व्यक्ति ने निर्मित किया है, उसने यह अपने लिए नहीं बल्कि अपने गाय और भैंसों के लिए तैयार किया है। इसका मतलब है कि यह शख्स अपने जानवरों को भी गर्मी से बचाना चाहता है। गर्मी बढ़ने के कारण जाहीर है कि जानवरों को भी यह लगती है, और उन्हें भी इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ते हैं। ऐसे में इनके घर को ठंडा रखना भी बेहद ही ज्यादा जरूरी हो जाता है, इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस शख्स ने इस कूलर को तैयार किया है।
ईंट और सीमेंट से बने इस कूलर को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी तरह से अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस वीडियो को इस लेख के लिखने के समय तक 4 लाख से 22 हजार के आसपास लोगों ने पसंद किया है। इसके अलावा बहुत से लोगों ने अपने रिएक्शन भी इस वीडियो पर दिए हैं। कुछ यूजर्स इस कूलर को देखकर कह रहे हैं कि यह तो सदियों तक चलने वाला जुगाड़ है। कुछ लोग ऐसा भी कह रहे है कि ईंट और सीमेंट के इस कूलर को बनाने के बाद बार बार कूलर खरीदने का झंझट खत्म हो जाने वाला है। आइए आप भी इस वीडियो को यहाँ देख लीजिए।
यह एक अच्छा सवाल है! असल में, आप भी इस कूलर को अपने घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको ईंट-सीमेंट के साथ साथ एक मिस्त्री की भी जरूरत है जो इसे बना सके। इसके बाद आपको कूलर में लगने वाला सब सामान चाहिए, जैसे पंखा, तार, मोटर, पाइप और घास। इसके अलावा आपको ईंट और सीमेंट से एक एक टैंक भी बनाना है, जहां मोटर को जगह मिलने वाली है। इस मोटर के चलने के बाद घास गीली होकर आपको ठंडी हवा देने वाली है। इस कूलर को बनाने में आपका बेहद ही कम खर्च होने वाला है। यह एकदम ऐसा ही जैसा आपका प्लास्टिक या लोहे का कूलर होता है। बस इसमें आपको बॉडी ईंट और सीमेंट की मिल रही है।
यह भी पढ़ें: UIDAI ने बदल दी Aadhaar Card के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट, जानिए अपडेट के लिए अब क्या-क्या चाहिए होगा