कमरे से चूस लेता है सारी उमस, AC से भी सस्ता मिलता है ये डिवाइस, अभी तक नहीं जानते होंगे इसके बारे में

Updated on 28-May-2025

हम AC और कूलर को अपने घर को ठंडा रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, हालांकि, क्या आप जानते है कि गर्मी के साथ आने वाली उमस खासकर मानसून में घर में होने वाली उमस को दूर करने के लिए भी एक डिवाइस आता है। जिसे हम सभी Dehumidifier के तौर पर जानते हैं। यह डिवाइस AC से सस्ता और कूलर से कुछ महंगा आता है, लेकिन इसका काम आपके कमरे या घर की हवा में मौजूद मॉइस्चर को दूर करना है। अब जब आपके घर से हवा से ऊमस ही दूर हो जाती है तो जाहिर है कि आप गर्मी में भी रह सकते हैं, इसके बाद आपका एसी या कूलर तो आपके घर को ठंडा रख ही सकता है। कुछ Portable AC और साधारण एसी इस क्षमता से लैस होते हैं और आपके घर या कमरे में मौजूद हवा से मॉइस्चर को दूर करते हैं लेकिन अगर आपके पास एक अलग ही डिवाइस होता है तो आपका काम और भी ज्यादा आसान हो जाता है। आइए जानते है कि आप किस प्राइस और कहाँ से इस द Dehumidifier Device को खरीद सकते हैं।

क्या और कैसे काम करता है Dehumidifier?

Dehumidifier एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है जो किसी कमरे या जगह की हवा में मौजूद नमी (उमस) (Humidity) को कम कर देता हो, या खत्म ही कर देता है। जब किसी जगह की हवा में नमी ज़्यादा होती है, तो वहां पर फफूंदी, बदबू, और एलर्जी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में Dehumidifier बहुत उपयोगी डिवाइस के तौर पर साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 7 Launch Date: इस दिन लॉन्च होगा सैमसंग का नया Foldable Phone, चेक करें इंडिया प्राइस, डिजाइन, कैमरा और स्पेक्स की डिटेल्स

SHARP Electric Home Dehumidifier Machine with Plasmacluster Tech

इस डिवाइस को Amazon India से आप सस्ते में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसका लिस्टिंग प्राइस तो 30,000 रुपये के आसपास नजर आ रहा है लेकिन आप इसे 22,990 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि इसपर आपको 23% का डिस्काउंट मिल रहा है। यह आपके घर की उमस को पूरी तरह से से दूर करने में सक्षम है।

HINISO Dehumidifier for Home

अगर इसे आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक किफायती चॉइस हो सकता है। इसे खरीदने के लिए आपको केवल Amazon India पर जाकर इसका नाम सर्च बार में दर्ज करना है। इसके बाद आप इसे 26,990 रुपये के स्थान पर इस समय 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको 48% का डिस्काउंट यहाँ दिया जा रहा है।

24×7 eMall Electric Dehumidifier For Small Rooms And Offices

यह डिवाइस ज्यादा ही किफायती है। हालांकि, इसका काम भी वही है। इस समय इसे 14,999 रुपये के स्थान पर केवल और केवल 4,274 रुपये में खरीद सकते हैं। इस डिवाइस पर आपको 72% का बड़ा और बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है। यह एक छोटू डिवाइस है और आपके घर के छोटे कमरे या छोटे ऑफिस स्पेस के लिए बेस्ट है।

SHARP dehumidifier with Air Purifier

यह डिवाइस आपके दो दो काम कर सकता है। इसे आप एक एयर प्यूरीफायर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत को देखा जाए तो यह Amazon India पर आपको 42,000 रुपये के स्थान पर इस समय 34,990 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इस डिवाइस को आप 17% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

ELETOL Dehumidifiers For Home

आप Amazon India से इस डिवाइस को खरीदकर भी इसे अपने घर में ला सकते हैं। इसके बाद आप देखने वाले है कि कैसे यह आपके घर से उमस को बाहर करता है। अगर आप मानसून के मौसम में इसे अपने घर में इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक अलग ही अनुभव मिलने वाला है। यह उमस को आपके घर से पूरी तरह से दूसर कर सकता है। इसे Amazon India से इस समय 12,990 रुपये स्थान पर केवल और केवल 8,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर आपको 35% का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mirzapur की बीना त्रिपाठी और Aashram की Tridha Chaudhary की ये फिल्में/वेब सीरीज हैं बवाल, देखकर दिल-दिमाग में बजने लगेंगी घंटियाँ

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :