Driving Licence Online: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए खुशखबरी है. अब आप ऑनलाइन भी Driving Licence बनवा सकते हैं. राजस्थान के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जयपुर RTO में एक नया ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है. अब लोग घर बैठे 37 सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं.
इसमें ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) रिन्यूअल, NOC और लोन टर्मिनेशन जैसे काम शामिल हैं. इसके लिए अब RTO के चक्कर लगाने या एजेंटों को एक्स्ट्रा कमीशन देने की जरूरत नहीं है. व्हीकल NOC फ्री है, और ड्राइविंग लाइसेंस सिर्फ 200 रुपये में बनवाया जा सकता है. अब केवल हर सर्विस की ऑफिशियल फीस ही देनी होगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह नया सिस्टम जयपुर के झालाना से शुरू हुआ है और जल्द ही पूरे राज्य में लागू किया जाएगा.
जयपुर के झालाना RTO ने अब अपने ऑनलाइन पोर्टल पर 37 सर्विसेज शुरू कर दी हैं. इनमें शामिल हैं:
इसके अलावा लर्निंग और परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सर्विसेज भी शामिल हैं. लोन जुड़वाना और हटवाना (हाइपोथिकेशन एडिशन/टर्मिनेशन) भी अब ऑनलाइन हो गया है.
आवेदक तीन वेबसाइट्स का यूज कर सकते हैं:
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले parivahan.gov.in पर जाएं. फिर Online Services पर क्लिक करें. इसके बाद संबंधित सर्विस (जैसे, Vehicle Related Services) चुनें. फिर अपना राज्य चुनें. वेरिफिकेशन के लिए व्हीकल नंबर और चेसिस नंबर डालें. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें. अप्रूव होने के बाद अपनी RC या अन्य सर्टिफिकेट डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें: बिजली बिल कम करने का रामबाण तरीका..कंपनी भी पूछेगी कैसे चलता है काम, इस सीक्रेट सेटिंग का नहीं कोई तोड़!