जल्दी करें! इस दिन खत्म हो रहा है Airtel का ऑफर, 17 हजार रुपये का सीधा बेनिफिट

Updated on 23-Jul-2025

Airtel अपने यूजर्स को फ्री में 17 हजार रुपये का बेनिफिट दे रहा है. इसके लिए Airtel और Perplexity ने पार्टनरशिप की है. यानी देशभर के मोबाइल यूजर्स को एक बड़ी सौगात मिली है. भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि वह अपने सभी 360 मिलियन यानी 36 करोड़ ग्राहकों को एक साल का Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन बिलकुल मुफ्त दे रही है.

यह वही प्लान है जिसकी वास्तविक कीमत ₹17,000 है, लेकिन Airtel यूजर्स इसे बिना कोई भुगतान किए एक्सेस कर सकते हैं. इस ऑफर का फायदा Airtel के हर एक्टिव प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर उठा सकते हैं. कंपनी ने यह ऑफर 17 जुलाई 2025 से 17 जनवरी 2026 तक के लिए वैध रखा है, यानी कुल छह महीने की विंडो में कोई भी यूजर इसे क्लेम कर सकता है.

यानी इस ऑफर को क्लेम करने के लिए आपके पास 17 जनवरी 2026 तक का समय है. इस दौरान आप कभी भी Perplexity प्रो वर्जन के लिए क्लेम कर सकते हैं. नीचे आपको इसको क्लेम करने का पूरा तरीका बताते हैं.

Perplexity Pro क्लेम का तरीका

यूजर्स को सबसे पहले Airtel Thanks ऐप डाउनलोड या ओपन करना होगा. फिर वहां पर दिए गए Perplexity Pro Offer बैनर या सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद यूजर को अपनी Google ID या Apple ID से लॉगिन करना होगा. लॉगिन के साथ ही Perplexity Pro की 1 साल की वैधता शुरू हो जाएगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर केवल Pro वर्जन के लिए है, इसमें Enterprise या Max Plan शामिल नहीं हैं.

क्या है Perplexity Pro?

Perplexity एक एडवांस्ड AI-बेस्ड सर्च प्लेटफॉर्म है जो OpenAI के मॉडल्स जैसे GPT, Gemini, Claude, Grok आदि को इंटीग्रेट करता है. इसका मतलब है कि यूजर को सिर्फ सामान्य सर्च इंजन से ज्यादा एक ऐसा AI-पावर्ड उत्तरदाता मिलेगा जो थॉटफुल रिसर्च, ऑर्गेनाइज़्ड डेटा और इंटरैक्टिव उत्तर प्रदान करता है.

Airtel को क्या मिलेगा इससे?

Airtel इस ऑफर के जरिए देशभर में अपने टेलिकॉम यूजरबेस को और मजबूत करना चाहता है. इसके अलावा, जो यूजर Perplexity खरीदने की सोच रहे हैं, वे Airtel सिम या ब्रॉडबैंड लेकर इस फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं. इससे Airtel को एक नए प्रकार के टेक-सेवी यूजर्स भी मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भूकंप आने से पहले ही जोर-जोर से बजने लगेगा फोन! आज ही ऑन कर लें ये सेटिंग, 2 मिनट में हो जाएगा सेट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :