भूल जाओगे SIM Card, Wi-Fi.. Airtel लाया गजब की सुविधा, आसमान से सीधे मिलेगा नेटवर्क

HIGHLIGHTS

Airtel की ओर से सैलेलाइट टू मोबाइल कनेक्टिविटी सेवा को शुरू कर दिया है।

इस सेवा के आने के बाद अब SIM Card और वाई-फ़ाई की जरूरत नहीं होने वाली है।

देखें, कैसे काम करेगी एयरटेल की ये नई सुविधा।

फोन में कई बार सिम कार्ड और वाई-फ़ाई होने के बाद भी नेटवर्क नहीं मिलता है। ऐसे में फोन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बस नेटवर्क की खोज करने के लिए लाना ले जाना पड़ता है। कई बार ऐसा करने पर सिग्नल मिल जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है। अब सोचिए कि कोई ऐसी तकनीकी आ जाए जो बिना किसी SIM Network के, सीधे Satellite से Connect होकर Internet दे दे। Starlink को ऐसा करते आपने देखा सुना है लेकिन अब एयरटेल ने भी इस तकनीकी को लाकर कमाल ही कर दिया है। एयरटेल की ओर से स्टारलिंक जैसी ही सेवा को अफ्रीका में पेश कर दिया गया है।

Airtel Africa ने SpaceX के साथ Partnership करके एक नई Satellite-to-Mobile Connectivity Service शुरू की है, यह सेवा अफ्रीका में पहली बार लॉन्च हुई सेवा है। अभी के लिए यह सेवा Democratic Republic of Congo यानी DRC में लॉन्च की गई है। इसके बाद हो सकता है कि इस सेवा को धीरे धीरे पूरे अफ्रीका और उसके बाहर के देशों में भी पेश कर दिया जाए।

30 दिनों का Free Trial भी दे रही एयरटेल

Airtel Africa के Eligible Customers MyAirtel App के जरिए इस Free Trial के लिए Register कर सकते हैं। शुरुआत में इस Service के जरिए सिर्फ कम Data वाले काम किए जा सकेंगे, जिनमें WhatsApp Messaging और SMS आदि शामिल हैं।

कुछ ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को दी जा रही ये सेवा

फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कुछ चुनिंदा Android Smartphones पर उपलब्ध है, इसके लिए कुछ Terms and Conditions भी लागू हैं। यह सेवा खासतौर पर उन जगहों पर काम की साबित होगी जहाँ Normal Mobile Network की पहुँच नहीं है। ऐसे Areas में Supported Smartphones सीधे Starlink Satellite से Connect हो सकेंगे।

किसी Extra Device की जरूरत नहीं

इस सेवा की सबसे बड़ी और सबसे बड़ी खास बात है कि इसके लिए ग्राहकों को Starlink Dish, Satellite Phone या किसी अलग डिवाइस की जरूरत नहीं है। Supported Smartphone सीधे Satellite से Connect हो जाएंगे।

इस बात का भी ध्यान रखें

हालांकि एक जरूरी शर्त है, Phone के पास आसमान की Clear Visibility होनी जरूरी है। अगर यूजर किसी Building के अंदर है या Satellite Signal के रास्ते में कोई रुकावट है, तो सेवा प्रभावित हो सकती है।

Normal Internet समझने की गलती न करें

30 दिनों के Trial के दौरान Eligible Customers WhatsApp Messaging और SMS का इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इसे Normal Fast Mobile Internet Service समझने की गलती ना करें। यह सुविधा मुख्य रूप से जरूरी Communication और कुछ कम डेटा वाले कामों के लिए बनाई गई है।

Airtel ने इस Offer के तहत Normal Voice Calling या पूरी Mobile Broadband Service की घोषणा नहीं की है। इसका मतलब है कि Satellite Connectivity मौजूदा Mobile Network की जगह लेने की बजाय उन इलाकों में उसका साथ देगी जहाँ Normal Network उपलब्ध नहीं है।

भारत के लिए इस सेवा के मायने?

फिलहाल यह सेवा केवल अफ्रीका में लॉन्च हुई है, लेकिन Airtel भारत में भी Satellite Communication के Field में काफी Active रहा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह Technology आगे चलकर भारत के दूरदराज और Network-Deprived इलाकों तक कब पहुँचती है, जहाँ इसकी शायद सबसे ज्यादा जरूरत भी है।

यह भी पढ़ें: LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी; इस तारीख तक नहीं निपटाया Aadhaar वेरिफिकेशन.. तो महंगा पड़ेगा सिलेंडर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :