भारत की चिलचिलाती गर्मी में एयर कंडीशनर (AC/एसी) हमारा सबसे बड़ा साथी है। लेकिन अगर एसी की कूलिंग कम हो जाए, तो कमरा ठंडा करने की बजाय परेशानी बढ़ाने लगता है। क्या आपके एसी की हवा अचानक कमजोर हो रही है? क्या रिमोट से बार-बार सेटिंग बदलने पर भी कूलिंग नहीं मिल रही? चिंता न करें! एसी (AC) रिमोट की स्मार्ट ट्रिक्स और 2025 की कूलिंग टिप्स की मदद से आप अपने एसी को फिर से शानदार कूलिंग देने वाला बना सकते हैं। ये आसान तरीके न सिर्फ कूलिंग बढ़ाएंगे, बल्कि बिजली का बिल भी बचाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।
कई छोटी-छोटी वजहें, खासकर मेंटेनेंस की कमी, एसी (AC) की कूलिंग को प्रभावित कर सकती हैं। यहाँ कुछ मुख्य कारण हैं:
आपके एसी (AC) रिमोट में कई स्मार्ट फीचर्स हैं जो जबरदस्त कूलिंग को सक्रिय कर सकते हैं। यहाँ रिमोट सेटिंग्स की 5 बेहतरीन ट्रिक्स हैं।
AC रिमोट पर कूल मोड को दबा दें, इसके अलावा टेम्परेचर को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर सेट कर दें। अगर आप टेमरेचर को 16-18 पर सेट करते हैं तो एसी (AC) और कंप्रेसर पर जोर पड़ता है और बिजली ज्यादा खर्च होती है।
ज्यादातर रिमोट्स में टर्बो या क्विक कूल बटन होता है। इसे चालू करें, और एसी (AC) पूरी रफ्तार से कूलिंग देना शुरू कर देगा। लेकिन 15-20 मिनट बाद इसे बंद कर दें।
रिमोट पर फैन स्पीड को ऑटो या हाई पर सेट करें। ऑटो मोड में एसी (AC) कमरे के तापमान के हिसाब से फैन की स्पीड को समायोजित करता है।
स्विंग या एयर डायरेक्शन बटन दबाकर लूवर्स (हवा के ब्लेड्स) को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं घुमाएं। ऑटो स्विंग मोड पर रखने से कमरे के हर कोने में हवा पहुंचती है।
रात में स्लीप मोड का इस्तेमाल करना सही राहत है, ऐसा करने से टेम्परेचर धीरे धीरे बढ़त है, इसके अलावा आप टाइमर भी सेट कर सकते हैं, ताकि एसी (AC) 2-3 घंटे बाद अपने आप बंद हो जाए।
रिमोट ट्रिक्स के साथ-साथ एसी (AC) का नियमित रखरखाव भी जरूरी है ताकि कूलिंग बनी रहे। यहाँ कुछ टिप्स हैं।