एक ही मोबाइल नंबर से ऑर्डर कर दें पूरी फैमिली का स्मार्ट आधार! घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम

Aadhaar Card हमारे लिए इस समय कितना जरूरी है यह सभी जानते हैं। इस सिम कार्ड खरीदने से लेकर अन्य सभी सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसी कारण आधार का आपके पास होना और सही जानकारी के साथ होना बेहद जरूरी है। आपको एक सलाह यहाँ यह भी दी जाती है कि अपने आधार कार्ड में अपनी सभी जानकारी को आपको अपटू-डेट रखना चाहिए। इस समय आधार कार्ड को आसानी से नए आधार एप के साथ अपडेट किया जा सकता है। किसी भी समय आधार कार्ड की कॉपी को प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा आप PVC Aadhaar Card के लिए भी ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको अभी तक ऐसा लग रहा था कि आधार पीवीसी कार्ड (Aadhaar PVC Card) ऑर्डर करने के लिए वही मोबाइल नंबर जरूरी है जो आधार से लिंक है, तो यह जानकारी सही तो है लेकिन पूरी नहीं है, इसे अधूरी जानकारी के तौर पर देखा जा सकता है। असल में, आप किसी भी मोबाइल नंबर से अपने और अपने परिवार के लिए आधार PVC कार्ड के लिए ऑर्डर दे सकती हैं, हालांकि, इसके लिए आपको 75 रुपये की फीस अदा करनी होती है।

आइए अब इसे लेकर सम्पूर्ण जानकारी आपको देते हैं। हम आपको कुछ गलफहमियों के अलावा जरूरी बातों को भी बताने वाले हैं। आइए शुरू करते हैं और PVC Aadhaar Card के ऑर्डर से जुड़े सभी सवालों के जवाब जानते हैं।

किस तरह की गलतफहमी चल रही है?

PVC Aadhaar Card की सुविधा Unique Identification Authority of India (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप आसानी से स्मार्ट कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी जो चल रही है, वह यह है कि लिंक्ड मोबाइल नंबर से ऑर्डर करना अनिवार्य है। लेकिन हकीकत यह नहीं है, सही मायने में आप किसी भी मोबाइल नंबर से ऐसा कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता PVC Aadhaar Card के ऑर्डर के लिए जरूरी नहीं है।

एक ही नंबर से PVC Aadhaar Card ऑर्डर किया जा सकता है?

आपने सही पढ़ा है, असल में आप एक ही मोबाइल नंबर से अपने माता-पिता, बच्चों या दादा-दादी के स्मार्ट कार्ड के लिए भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। आइए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि आखिर आपको क्या करना होगा।

आपके पास क्या होना चाहिए:

  • आधार नंबर / वर्चुअल ID / एनरोलमेंट ID होना जरूरी है।
  • OTP रिसीव करने वाला मोबाइल नंबर भी आपके पास होना चाहिए, एक ही मोबाइल नंबर से आप कई PVC Aadhaar Card Order कर सकते हैं।
  • इस नंबर की जरूर केवल और केवल OTP और Payment करने के लिए ही होता है। इसी कारण से लिंक्ड Mobile Number जरूरी नहीं है।
  • आपको एक स्मार्ट आधार कार्ड के लिए 75 रुपये की फीस देनी होती है।
  • ध्यान रहे: जो नाम और पता UIDAI के डेटाबेस में आपके आधार कार्ड पर है वही इसपर प्रिन्ट हो जाने वाला है, इसी कारण आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट रखना बेहद जरूरी है।

स्मार्ट आधार कार्ड ऑर्डर के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Order Aadhaar PVC Card ऑप्शन का चुनाव करें।
  • अब आपको अगले प्रोसेस में अपने आधार कार्ड नंबर या VID को दर्ज करना होगा।
  • Non-registered mobile number पर OTP पाने का ऑप्शन यहाँ आपको मिलने वाला है, इसका चुनाव करें।
  • अब इस मोबाइल नंबर को यहाँ बॉक्स में दर्ज करें।
  • अब इस Mobile Number पर मिलने वाले OTP को आपको यहाँ दर्ज करना है।
  • OTP वेरिफाई करें।
  • डिटेल्स कन्फर्म करें, आपको यह जांच कर लेनी चाहिए कि आपका नाम और पता एकदम सही होना चाहिए, आप फोटो की जांच भी कर सकते हैं।
  • अब आगे बढ़कर आपको 75 रुपये की फीस का पेमेंट करना है।

पेमेंट के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा। इसे संभालकर रख लें, इससे आपको स्टेटस जाँचने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कैसे मिली ईरानी के सुप्रीमो Ayatollah Ali Khamenei की लोकेशन.. आप भी इस तकनीक के हो जाएंगे मूरीद!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :