जबड़ है ये आधार सेफ्टी फीचर: मिनटों में Aadhaar Card को करता है लॉक और अनलॉक, आप भी जान लें तरीका

Updated on 03-Feb-2026
HIGHLIGHTS

आधार लॉक करने से UID आधारित वेरिफिकेशन पूरी तरह बंद हो जाता है।

Virtual ID (VID) से सुरक्षित तरीके से ऑथेंटिकेशन संभव है।

UIDAI वेबसाइट और mAadhaar ऐप, दोनों से आधार लॉक-अनलॉक किया जा सकता है।

आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड हमारी आइडेंटिटी का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक, हर जगह आधार का इस्तेमाल होने लगा है। सिम आदि को खरीदने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंता होना बिल्कुल जायज़ और लाजमी भी है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि UIDAI को आपकी सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है, असल में, आपकी इस समस्या यानि आधार कार्ड की सुरक्षा और सेफ़्टी को लेकर UIDAI भी चिंता करता है, इसी कारण UIDAI की ओर से एक कमाल का फीचर भी पेश किया गया है, इसे आप Aadhaar Lock-Unlock फीचर के तौर पर देख सकते हैं, इसकि मदद से आप खुद इस बार को सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड का कब इस्तेमाल होना है और कब नहीं। इसका मतलब है कि आप अपने आधार कार्ड पर पूर्ण कंट्रोल रख सकते हैं।

क्या होता है अगर आधार कार्ड लॉक हो?

जब आप Aadhaar Lock करते हैं, तो आपका 12 अंकों का आधार नंबर (UID) अस्थायी रूप से इनएक्टिव हो जाता है। यानी कोई भी संस्था आपके आधार नंबर से आपकी पहचान वेरीफाई नहीं कर पाएगी।

आधार लॉक करने के बाद क्या चीजें बदल जाती हैं?

Aadhaar Lock करने के बाद UID आधारित ऑथेंटिकेशन बंद हो जाता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी बैंक, ऐप या सर्विस प्रोवाइडर आपके आधार नंबर का सीधा इस्तेमाल नहीं कर सकता। हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना बेहद अहम है। Aadhaar लॉक होने के बावजूद आप Virtual ID (VID) का इस्तेमाल कर सकते हैं। VID एक 16 अंकों का अस्थायी नंबर होता है, जो आपके आधार से जुड़ा रहता है और पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है।

UIDAI वेबसाइट से Aadhaar Lock कैसे करें?

अगर आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन लॉक करना चाहते हैं, तो UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से यह काम कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और My Aadhaar सेक्शन में Aadhaar Lock & Unlock ऑप्शन को खोजकर उसपर क्लिक करें। इसके बाद UID Lock ऑप्शन का चुनाव करें और अपना आधार नंबर, पूरा नाम और पिन कोड भरें।

अब आपके सामने OTP या TOTP का ऑप्शन आने वाला है। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा, जबकि TOTP आप mAadhaar ऐप से जनरेट किया जा सकता है। सही OTP/TOTP डालते ही आपका आधार सफलतापूर्वक लॉक हो जाएगा और आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।

mAadhaar App से Aadhaar Lock करने का तरीका

अगर आप मोबाइल से काम करना पसंद करते हैं, तो mAadhaar ऐप आपके लिए सबसे बेस्ट होने वाला है। ऐप को Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड किया जा सकता है, इस समय तो नया आधार एप भी यहाँ मिल रहा है, इस एप को फोन में डाउनलोड-इंस्टॉल करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद Services सेक्शन में जाकर Aadhaar Lock/Unlock ऑप्शन चुनें।

यहां Lock Aadhaar पर टैप करें और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार तुरंत लॉक हो जाएगा।

Aadhaar कार्ड को Unlock करने का सही तरीका

जब भी आपको आधार नंबर से वेरिफिकेशन करवाने की जरूरत पड़े, आप इसे आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास नया 16-digit Virtual ID (VID) होना जरूरी है। UIDAI वेबसाइट पर जाकर Unlock Aadhaar ऑप्शन चुनें, VID और सिक्योरिटी कोड डालें और OTP/TOTP से वेरिफाई करें। कुछ ही सेकंड में आपका आधार फिर से एक्टिव हो जाएगा।

Aadhaar Lock फीचर का इस्तेमाल क्यों जरूरी?

Aadhaar Lock फीचर आपके डेटा को किसी भी अनजान और अनधिकृत इस्तेमाल से बचाता है। इससे फर्जी KYC, आइडेंटिटी की चोरी और डिजिटल फ्रॉड का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका आधार सिर्फ आपकी अनुमति से ही इस्तेमाल हो, तो यह फीचर आपके लिए बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: नए Aadhaar App में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप जानिए पूरी प्रक्रिया

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :