Aadhaar card
UIDAI की ओर से कुछ समय पहले ही आधार कार्ड को ऑनलाइन फ्री में अपडेट करने वाली डेडलाइन को बढ़ा दिया गया था, इसके बाद आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए सभी आधार धारकों को 14 जून 2024 तक का समय दिया गया था। अब यह डेट बेहद करीब आ रही है, असल में हम सभी June महीने में कदम रख चुके हैं। ऐसे में आधार कार्ड धारकों के पास केवल 10 दिन का ही समय बचा है, जब उन्हें फ्री में आधार कार्ड को अपडेट करने का मौका मिल रहा है।
अगर आप अपने आधार कार्ड में अपने प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी यानि (POI) और Proof of Address यानि (POA) को अपडेट करना चाहते हैं तो इन चीजों को आप फ्री में अपडेट कर सकते हैं। यहाँ आपको बता देते हैं कि Aadhaar की ओर से ऐसा भी कहा गया है कि सभी लोगों को अपने आधार कार्ड में POA और POI को 10 साल में अपडेट कर लेना चाहिए। इसके अलावा यह नियम 5 से 15 साल के बच्चों के डेमोग्रैफिक पर भी लागू होता है, इन्हें भी अपडेट करना जरूरी है। Demographic Information में आप अपने नाम, पते, डेट ऑफ बर्थ/आयु, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और रीलैशन्शिप स्टेटस को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।
यहां उन दस्तावेज़ों की लिस्ट दी गई है जिनका उपयोग आप myAadhaar पोर्टल पर अपने आधार अपडेट का सपोर्ट करने के लिए कर सकते हैं:
पहचान से जुड़े दस्तावेज: पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आईडी, सरकार द्वारा जारी आईडी कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि।
पते से जुड़े दस्तावेज: बैंक डिटेल्स (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), बिजली या गैस कनेक्शन बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), पासपोर्ट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, रेंट स्लिप (एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं), सरकार द्वारा जारी आईडी पर पता आदि।
अगर आप 14 जून से पहले या इस दिन तक भी फ्री में अपने आधार कार्ड में ऊपर बताई चीजों को अपडेट कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस डेट तक अगर नहीं कर पाते हैं तो क्या करना होगा? जाहीर है कि यह प्रक्रिया इस डेट के बाद फ्री नहीं होने वाली है, आधार अपडेट के लिए आपको एक बार फिर से पैसा देना होगा। असल में अगर आप Online Update करते हैं तो आपको 25 रुपये देने होते हैं, हालांकि अगर आप ऑफलाइन आधार कार्ड अपडेट के लिए जाते हैं तो आपसे 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।