होली पर अगर आप घर में पार्टी रखने की तैयारी कर रहे हैं, तो दमदार साउंड वाले किफायती ब्लूटूथ स्पीकर्स आपके जश्न का मज़ा दोगुना कर सकते हैं। ये स्पीकर्स न सिर्फ हाई-फ्रीक्वेंसी ऑडियो अनुभव देते हैं, बल्कि कुछ मॉडल्स में कराओके माइक्रोफोन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिससे पार्टी और भी मनोरंजक बन जाती है। इस होली आप नीचे लिस्ट किए गए 7 जबरदस्त ब्लूटूथ स्पीकर्स चुन सकते हैं जो मजबूत बेस, लंबा बैटरी बैकअप और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आपकी पार्टी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे। ये विकल्प बजट में आते हैं और बेहतरीन फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं।
Boat Stone 190 Pro में 5W का आउटपुट पावर मिलता है। यह Bluetooth v5.3 सपोर्ट करता है और लगभग 12 घंटे का प्लेबैक प्रदान करता है। स्पीकर IPX6 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है और इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स दिए गए हैं। यह Tropical Blue और Raging Black रंगों में उपलब्ध है। इस स्पीकर की कीमत 999 रुपये है।
इस पोर्टेबल स्पीकर में फुल-रेंज साउंड के साथ करीब 16 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है और इसकी बिजली खपत 2.5W है। यह IP67 वॉटर रेसिस्टेंट है और 20 Hz से 20,000 Hz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज सपोर्ट करता है। यह मॉडल ऑरेंज, ब्लू, लाइट ग्रे और ब्लैक रंगों में आता है। इसे 2,489 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Apollo One स्पीकर 20W आउटपुट के साथ आता है और इसमें वायरलेस कराओके माइक्रोफोन भी मिलता है। Type-C चार्जिंग के जरिए यह लगभग 5 घंटे का प्लेबैक देता है। इसमें मल्टीकलर RGB लाइट्स के साथ TF कार्ड, AUX-इन और USB जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मौजूद हैं। इस प्रोडक्ट का प्राइस 1,239 रुपये है।
यह स्पीकर Bluetooth v5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है और USB और mSD कार्ड सपोर्ट करता है। इसमें TWS फीचर, इन-बिल्ट FM रेडियो और फायरड माइक्रोफोन दिया गया है। साथ ही इसमें रिचार्जेबल बैटरी भी मिलती है। इसे आप 799 रुपये रुपये में घर ला सकते हैं।
pTron Fusion Play में Bluetooth v5.3 के साथ AUX, TF कार्ड और USB कनेक्टिविटी दी गई है। यह लगभग 7 घंटे का प्लेबैक देता है और पोर्टेबल डिजाइन के साथ आता है। इसमें रिदमिक RGB LED लाइट्स हैं और यह करीब 2 घंटे में चार्ज हो जाता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इस ब्लूटूथ स्पीकर को 1,699 रुपये में घर लाया जा सकता है।
GOBOULT Bassbox Q5 लगभग 10 घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इसमें USB, TF कार्ड और AUX कनेक्टिविटी मिलती है। 5W BoomX ऑडियो टेक्नोलॉजी और फुल-रेंज बेस ड्राइवर के साथ यह हल्के वजन और स्लिम डिजाइन वाला पोर्टेबल स्पीकर है। इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 699 रुपये है।
Mivi Roam 2 में 2000 mAh बैटरी दी गई है, जो करीब 24 घंटे का प्लेबैक देती है। यह IPX67 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है और 5W पावर आउटपुट सपोर्ट करता है। इसका फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20KHz तक है। यह ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। इसे आप 749 रुपये रुपये में खरीद सकते हैं।
होली के मौके पर ये बजट-फ्रेंडली ब्लूटूथ स्पीकर्स शानदार साउंड, लंबी बैटरी लाइफ और पार्टी-फ्रेंडली फीचर्स के साथ बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।