अप्रैल का महीना आते ही गर्मी ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सूरज ऐसे तप रहा है जैसे किसी ने आसमान में भट्टी जला दी हो। ऐसे में अगर आप भी एक नया AC खरीदने का मन बना चुके हैं लेकिन इतने सारे ऑप्शन देखकर दिमाग चकरा रहा है, तो घबराइए मत। असल में, बाजार में AC की इतनी भरमार है कि सही को चुनना सच में एक बड़ा झमेला बन जाता है। अच्छी बात यह है कि आज मैं आपका यह झमेला खत्म करने वाला हूँ। मैंने 40,000 रुपये के बजट में आने वाले 6 बेहतरीन Split AC की एक खास लिस्ट तैयार की है जो दमदार कूलिंग भी देते हैं और ज्यादा बिजली का बिल भी नहीं फाड़ते। आइए जानते हैं इनके बारे में।
अगर आपका कमरा छोटा है और बजट भी थोड़ा टाइट है, तो Carrier का यह AC आपके लिए एकदम सही चॉइस हो सकता है। इस AC में 3,400 वॉट की दमदार Cooling Power मिलती है। खास बात यह है कि इसमें Flexicool Convertible 6-in-1 Inverter Technology दी गई है, जिसकी मदद से आप अपनी जरूरत के हिसाब से cooling capacity को घटा-बढ़ा सकते हैं और बिजली की खपत में 50% तक की बचत भी हो सकती है। इसके अलावा इसमें Auto Clean, Dehumidifier, Fast Cooling और WiFi की सुविधा भी मिलती है। इसे आप Amazon India से खरीद सकते हैं।
Hitachi का यह AC उन लोगों के लिए बना है जो ज्यादा बड़े नहीं लेकिन छोटे से थोड़े बड़े यानि मीडियम साइज़ के यानि 111 से 150 स्क्वेयर फीट वाले कमरे के लिए एक भरोसेमंद AC ढूंढ रहे हैं। इस AC में 16,380 BTU की cooling power के साथ EEV Precision Cool Technology दी गई है, जो temperature को बेहद सटीक तरीके से कंट्रोल करती है। इसके अलावा 24 मीटर लंबा Air Throw, 4-Way Swing, Ice Clean Cooling और Octa Sensor जैसे फीचर्स इसे भीड़ से अलग बनाते हैं। Smart View Display भी इस AC को एक स्टाइलिश लुक देता है। इसे भी Amazon India पर जाकर खरीदा जा सकता है।
अगर आपका कमरा 90 स्क्वेयर फीट तक का है और आप सबसे कम बजट में एक अच्छा AC चाहते हैं, तो Lloyd का यह AC आपकी जेब और जरूरत दोनों के हिसाब से फिट बैठता है। इसमें 2.7 किलोवाट की Cooling Power के साथ Golden Fin Evaporator दिया गया है जो AC की लाइफ को बढ़ाता है। Antiviral Filter और PM 2.5 Filter जैसे फीचर्स इसे सेहत के लिहाज से भी एक स्मार्ट चॉइस बनाते हैं। Hidden LED Display इसके लुक को और भी clean और प्रीमियम बनाती है। ISEER value 3.95 है जो बिजली बचाने में भी काम आती है।
LG का यह AC उन लोगों के लिए बिल्कुल सटीक है जो बिजली बिल को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं। 5 Star Rating का मतलब है कि यह AC बाकियों के मुकाबले काफी कम बिजली खाता है। इसमें 3.5 किलोवाट की Cooling Power के साथ 4-Way Swing, Auto Clean और Fast Cooling जैसे फीचर दिए गए हैं। 110 स्क्वेयर फीट तक के छोटे कमरों के लिए यह AC एकदम परफेक्ट है। 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी यह बेहतरीन काम करता है। Amazon India पर यह AC उपलब्ध है।
Blue Star का नाम सुनते ही भरोसे का एहसास होता है, और इस AC ने उस भरोसे को कायम रखा है। 110 स्क्वेयर फीट वाले कमरे के लिए बने इस AC में AI Pro+, DigiQ Hepta Sensor और Self Clean Technology जैसे smart features मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 4-Way Swing और Smart App के जरिए smartphone से control करने की सुविधा भी दी गई है। Annual Energy Consumption सिर्फ 495.16 यूनिट है, जो इसे बिजली बचाने के मामले में एक दमदार ऑप्शन बनाता है।
इस लिस्ट में आखिरी नाम Samsung का है, यह आखिर जरूर है लेकिन फीचर्स के मामले में नहीं। 150 से 180 स्क्वेयर फीट वाले बड़े कमरों के लिए यह AC एक शानदार ऑप्शन है। इसमें 5 किलोवाट की जबरदस्त Cooling Power के साथ Antibacterial Filter, Dehumidifier, Inverter Compressor और WiFi connectivity जैसे फीचर दिए गए हैं। ISEER rating 5.15W है जो energy efficiency के मामले में इसे एक स्मार्ट निवेश बनाता है। Amazon और Flipkart दोनों पर यह AC मिल जाएगा।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज शामिल है।
यह भी पढ़ें: Mirzapur Season 4 में इस बार कहानी बदल सकती है, फैंस क्यों हो रहे एक्साइटेड?