गर्मियों में बिजली बिल ने कर दिया है परेशान? ये 5 देसी जुगाड़ आधा कर देंगे AC और फ्रिज का खर्च

HIGHLIGHTS

5 जुगाड़ आपके बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं।

एसी और फ्रिज की परफॉरमेंस को बेस्ट बनाने के जुगाड़।

यहाँ पूरी लिस्ट मौजूद है, जिसे आपको अपने रूटीन में लाना होगा।

अप्रैल का महीना शुरू होते ही दो चीजें एक साथ बढ़ती हैं, एक तरफ पारा चढ़ता है और दूसरी तरफ बिजली का बिल कमर तोड़ने लगता है। घर में AC चलाओ तो राहत मिलती है, लेकिन महीने के आखिर में जब बिजली का बिल हाथ में आता है तो लगता है जैसे किसी ने सीधे जेब काट ली हो। फ्रिज तो 24 घंटे चलता ही रहता है, ऊपर से AC की मार अलग से पड़ने लगती है। ऐसे में बहुत से लोग सोचते हैं कि या तो AC बंद करो या फिर बिल भरते रहो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बेहद आसान और देसी जुगाड़ों की मदद से आप अपने बिजली के बिल को लगभग आधा कर सकते हैं? जी हाँ, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। आज मैं आपको 5 ऐसे कारगर तरीके बताने वाला हूँ जो न सिर्फ आपकी जेब कटने से बचाने वाले हैं बल्कि AC और फ्रिज की परफॉरमेंस को भी पहले से ज्यादा बेहतर कर देने वाले हैं।

AC का तापमान 24°C पर ही रखें

यह बात सुनने में भले ही छोटी लगे, लेकिन यह एक ऐसा जुगाड़ है जो सच में काम करती है। बहुत से लोग AC को 18°C या 20°C पर चलाते हैं और सोचते हैं कि कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा। लेकिन असलियत यह है कि हर 1 डिग्री तापमान कम करने पर करीब 6% ज्यादा बिजली खर्च होती है। Bureau of Energy Efficiency यानि BEE भी यही कहती है कि 24°C सबसे अच्छा तापमान है। इससे कमरा भी ठंडा रहता है और बिजली की बर्बादी भी नहीं होती। अगर पंखा भी साथ में चला लें तो कमरे की हवा और भी बेहतर तरीके से सर्कुलेट होती है।

AC का फ़िल्टर समय समय पर साफ करते रहें

AC का फ़िल्टर अगर गंदा हो जाए तो AC को ठंडा करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है और इसका सीधा असर बिजली के बिल पर पड़ता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे नाक बंद हो तो सांस लेने में ज्यादा ताकत लगती है। हर 3 से 4 हफ्ते में एक बार AC का फ़िल्टर निकालें, पानी से धोएं और सुखाकर वापस लगा दें। इस एक काम से आप बिजली की खपत में 10 से 15% तक की बचत कर सकते हैं। यह सबसे आसान और बिना किसी खर्च के होने वाला काम है।

फ्रिज को दीवार से थोड़ा दूर रखें

फ्रिज के पीछे की कोइल को हवा मिलनी जरूरी होती है। अगर फ्रिज दीवार से एकदम सटा हुआ रखा है तो पीछे की हीट निकल नहीं पाती और फ्रिज को ज्यादा बिजली खर्च करनी पड़ती है। फ्रिज को दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच दूर रखें। इसके अलावा फ्रिज के ऊपर कोई भारी सामान न रखें। इस छोटी सी आदत से फ्रिज की इफिशन्सी बढ़ जाती है और बिजली की खपत कम हो जाती है।

AC चलाने से पहले कमरे को 5 मिनट वेंटिलेट करें

यह एक ऐसा जुगाड़ है जो बहुत कम लोग जानते हैं। जब दिन भर कमरा बंद रहता है तो अंदर की हवा बेहद गर्म हो जाती है। अगर आप सीधे AC चालू कर दें तो उसे उस भारी गर्म हवा को ठंडा करने में ज्यादा वक्त और ज्यादा बिजली लगती है। AC चलाने से पहले 4 से 5 मिनट के लिए खिड़की-दरवाजे खोल दें ताकि गर्म हवा बाहर निकल जाए। इसके बाद AC चालू करें, ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि कमरा कहीं जल्दी ठंडा होगा और AC पर लोड भी कम पड़ेगा।

Sleep Mode और Timer का करें भरपूर इस्तेमाल

रात को सोते वक्त AC को पूरी रात फुल पावर पर चलाना सबसे बड़ी गलती है जो ज्यादातर लोग करते हैं। हर आधुनिक AC में Sleep Mode और Timer का ऑप्शन होता है, लेकिन लोग इसका इस्तेमाल ही नहीं करते। Sleep Mode में AC धीरे-धीरे तापमान को बढ़ाता है जब आप गहरी नींद में होते हैं, जिससे आपकी नींद भी खराब नहीं होती और बिजली की भी बचत होती है। Timer लगाकर सोएं ताकि 3 से 4 घंटे बाद AC अपने आप बंद हो जाए। इस एक आदत से महीने का बिल सच में काफी कम हो सकता है।

अगर आप छोटी छोटी बातों का ध्यान रखते हैं या ऐसा कह सकते हैं कि अगर ये 5 देसी जुगाड़ अभी से अमल में लाना शुरू करते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आपका बिजली का बिल महीने के एंड में आप देखने वाले हैं कि लगभग लगभग आधा हो जाने वाला है। लेकिन आपको ऐसा हर दिन याद से करना होगा। फ्रिज वाली ट्रिक को आप एक बार कर सकते हैं लेकिन एसी वाली ट्रिक का आपको ध्यान रखना है।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: चाहिए दमदार कूलिंग और शिमला वाली ठंडी.. 40 हजार के अंदर ये 6 Split AC हैं बेस्ट, कहाँ से खरीदें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :