AC Cost: गर्मी शुरू होते ही घरों में AC चलना शुरू हो जाता है, लेकिन ठंडक के साथ बिजली का बिल भी तेज़ी से बढ़ता है. अगर आप 1.5 टन AC इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो सिर्फ कूलिंग नहीं, उसका महीने का खर्च समझना भी जरूरी है. सही चुनाव नहीं किया गया तो हर महीने हजारों रुपये एक्स्ट्रा निकल सकते हैं.
1.5 टन AC का बिजली खर्च उसके स्टार रेटिंग, इस्तेमाल के घंटे और टेक्नोलॉजी पर निर्भर करता है. आमतौर पर यही फर्क आपके बिल को ऊपर या नीचे करता है.
अगर आप 3-स्टार AC इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह सस्ता जरूर पड़ता है खरीदते समय, लेकिन चलाने में महंगा साबित होता है.
5-स्टार AC शुरू में महंगा लगता है, लेकिन लंबे समय में यही सही फैसला होता है.
यानी 3-स्टार के मुकाबले लगभग 40% तक की बचत हो सकती है. यह कोई छोटा फर्क नहीं है, सालभर में यह हजारों रुपये बचाता है.
स्टार रेटिंग सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह सीधे आपके खर्च से जुड़ा है.
अगर आप सिर्फ सस्ता AC देखकर खरीद रहे हैं तो यह गलत सोच है. असली खर्च बाद में हर महीने के बिल में आता है.
अगर AC चलाना ही है, तो उसे स्मार्ट तरीके से चलाएं, वरना पैसे जलाएंगे.
अगर आप रोज AC चलाने वाले में से हैं तो 3-स्टार खरीदना पैसे बचाना नहीं, पैसे बर्बाद करना है. 5-स्टार AC शुरुआत में महंगा लगेगा, लेकिन 2-3 साल में वही पैसा वापस निकाल देगा.
यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका