Valentine’s Day के मौके पर O Romeo वाले Shahid Kapoor की ये वाली फिल्में जरूर देखें..डूब जाएंगे इश्क में

Updated on 13-Feb-2026

Valentine’s Day (वैलेंटाइन डे) वीकेंड चल रहा है। ऐसे में, स्क्रीन पर इश्क की गर्माहट न हो, ऐसा कैसे हो सकता है? हाल ही में रिलीज हुई O Romeo में शाहिद कपूर का रफ-टफ अवतार देखने को मिला, लेकिन अगर आप उन्हें पूरी तरह प्यार में डूबा देखना चाहते हैं, तो Valentine’s Day पर उनकी ये फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। अगर आप O Romeo को देख चुके हैं तो आपको इस Valentine’s Day के मौके पर शाहिद कपूर की कुछ अन्य फिल्मों को भी जरूर देखना चाहिए।

Kabir Singh

इश्क, जुनून और दर्द, अगर आपको प्यार को बेहद ही करीब से महसूस करना है तो ‘कबीर सिंह’ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। शाहिद का गुस्सैल लेकिन दिल से टूटा प्रेमी आज भी लोगों के जहन में बसा है। कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री ने फिल्म को सुपरहिट बना दिया। इस फिल्म को आप JioHotstar पर देख सकते हैं।

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya

अगर आप हल्की-फुल्की, मॉडर्न रोमांटिक स्टोरी देखना चाहते हैं तो ये परफेक्ट पिक है। कृति सेनन के साथ शाहिद की केमिस्ट्री और साइंस-फिक्शन का ट्विस्ट इसे Valentine मूड के लिए खास बना देता है। इस फिल्म को देखने के लिए आपको Amazon Price Video Platform पर जाना होगा।

Padmaavat

यहां शाहिद महारावल रतन सिंह के रूप में नजर आए। दीपिका पादुकोण के साथ उनका शाही प्रेम और त्याग, इश्क को एक अलग ऊंचाई पर ले जाता है। इस फिल्म में आपको भव्य सेट और गहरी भावनाएं Valentine’s Day को और खास बना सकती हैं। इसे देखने के लिए आपको Amazon Prime Video पर जाना होगा।

Kaminey

डार्क क्राइम ड्रामा के बीच भी शाहिद और प्रियंका चोपड़ा की लव स्टोरी अलग चमक बिखेरती है। इश्क यहां सादगी से नहीं, बल्कि जोखिम के साथ आता है। अगर आप इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपको Netflix पर जाना होगा।

Haider

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, भावनाओं का तूफान है। कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में शाहिद का किरदार प्यार, बदले और दर्द के बीच झूलता नजर आता है। रोमांस यहां सॉफ्ट नहीं, बल्कि गहराई से चुभता है। इस मूवी को देखने के लिए आप ZEE5 पर जा सकते हैं।

O Romeo से अलग क्यों देखें ये फिल्में?

O Romeo में शाहिद का किरदार स्टाइलिश, हिंसक और बदले की आग में जलता हुआ है। लेकिन Valentine’s Day के मौके पर अगर आप उनके अंदर के रोमांटिक हीरो को देखना चाहते हैं, तो ऊपर दी गई फिल्मों में आपको इश्क के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे जैसे जुनून, दर्द, त्याग और सच्चा प्यार। फिल्म को देखने के लिए आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जा सकते हैं।

Valentine’s Day सिर्फ गुलाब और चॉकलेट का नहीं, बल्कि कहानियों में डूब जाने का दिन भी है। शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार निभाए हैं जो प्यार को अलग-अलग अंदाज में पेश करते हैं। अगर इस बार आप OTT पर कुछ खास ढूंढ रहे हैं, तो Shahid Kapoor की ये फिल्में आपके Valentine वीकेंड को यादगार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Tu Yaa Main OTT Release: कब और कहां देख पाएंगे रूह कंपा देने वाली ये सर्वाइवल ड्रामा फिल्म ऑनलाइन? जानें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :