2026 में OTT पर आएगा कंटेंट का तूफान! Aashram 4 से Dahaad 2 तक ये सीरीज मचाएंगी धमाल, देखें लिस्ट

अगर आपके पास Prime Video का सब्सक्रिप्शन है और आप MX Player पर वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो 2026 आपके लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। असल में, कुछ समय में इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी और सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही वेब सीरीज और फिल्म अपने अपने नए सीजन के साथ लौट रही हैं। इसके अलावा कई नई नई कहानियाँ भी इन प्लेटफॉर्म आदि पर दस्तक देने वाली हैं। कुछ ऐसी सीरीज हैं जिनका लोग पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे हैं। आइए अब पूरी लिस्ट देख लेते हैं, जो 2026 में बनेंगी आपके मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन।

Aashram 4 की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा

सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी सीरीज की है, तो वो है Ek Badnaam Aashram Season 4। Ek Badnaam Aashram का नाम ऐसा कोई ही होगा जो OTT पर नहीं जानता होगा। बाबा निराला का किरदार और उसकी कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी। पिछले सीजन के बाद से ही लोग इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं और खबर है कि इस पर काम चल रहा है। अगर सब ठीक रहा, तो 2026 में इसका नया सीजन देखने को मिल सकता है।

Dahaad Season 2 पर भी टिकी है सबकी नजर

इसके अलावा Dahaad Season 2 पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, अब इसकि पुष्टि Amazon की ओर से खुद ही कर दी गई है। इस कहानी में Sonakshi Sinha फिर से पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ सकती हैं। पहले सीजन की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित थी और लोगों को काफी पसंद आई थी, इसलिए दूसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं। इस सीरीज में विजय वर्मा और गुलशन देवैया जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे, जिससे कहानी और मजबूत होने की उम्मीद है।

Raakh होगी नई कहानी

एक और सीरीज जो चर्चा में है, वो है Raakh, जिसमें Ali Fazal नजर आने वाले हैं। इनके साथ सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर कहानी में इनका साथ देने वाले हैं। इस सीरीज को Prosit Roy डायरेक्ट कर रहे हैं, जो डार्क और थ्रिलिंग कहानियों के लिए जाने जाते हैं। इसलिए उम्मीद है कि ये सीरीज काफी इंटेंस और अलग तरह की होगी।

Made in India- The Titan Story

अगर आपको सच्ची घटनाओं और बिजनेस स्टोरी में दिलचस्पी है, तो Made in India- The Titan Story भी आने वाली है। इसमें Naseeruddin Shah JRD Tata के किरदार में नजर आएंगे और Jim Sarbh भी अहम भूमिका में होंगे। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि Titan ब्रांड कैसे बना और कैसे एक भारतीय कंपनी ग्लोबल ब्रांड बनी।

Matka King में मिलेगा अंदरवर्ल्ड का तड़का

इसके अलावा Matka King भी काफी चर्चा में है, जिसमें विजय वर्मा नजर आएंगे। यह कहानी 1960 के दौर की होगी, जब मटका जुआ और अंडरवर्ल्ड का बड़ा नेटवर्क हुआ करता था। यानी इसमें क्राइम, पैसा और पावर की कहानी देखने को मिल सकती है।

Raktanchal

अगर आपने Amazon MX Player की Raktanchal देखी है, तो इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है। यह कहानी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की राजनीति, गैंगवार और अंडरवर्ल्ड पर आधारित है, और इसका नया सीजन भी काफी इंटेंस होने वाला है।

यह भी पढ़ें: 9.3 रेटिंग वाली प्यार और गलतफहमी की कहानी: Maayabimbum अब OTT पर..कहाँ और कब देखें

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :