Best 4 Hollywood Movies to Watch this Weekend: आज के दौर में जब मनोरंजन के सैकड़ों विकल्प मौजूद हैं, तब भी सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है। एक ऐसी कहानी जो आपको अपनी सीट से बांधे रखे और जिसका हर अगला सीन आपके रौंगटे खड़े कर दे, उसे देखने का अनुभव ही कुछ और होता है। हॉलीवुड ने हमें ऐसी कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी हैं जो रिलीज होने के सालों बाद भी उतनी ही दमदार लगती हैं। चलिए, जानते हैं ऐसी ही 4 बेहतरीन फिल्मों के बारे में जो आज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही हैं।
IMDb रेटिंग: 7.5/10
कहां देखें: Amazon Prime Video
जब भी कभी एक्शन और थ्रिल का मिश्रण हो जाता है तो ‘जॉन विक’ जैसी फिल्म निकलकर आती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक यूनिवर्स जैसा है, इस फिल्म ने एक्शन फिल्मों की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। कीनू रीव्स ने एक पूर्व हत्यारे के किरदार में जान फूंक दी है, जो अपने बदले के लिए पूरी अंडरवर्ल्ड से भिड़ जाता है। इस सीरीज़ के अब तक चार भाग आ चुके हैं और हर भाग ने दर्शकों को पहले से ज़्यादा रोमांचित किया है। अगर आपने अब तक यह एक्शन का महाकाव्य नहीं देखा है, तो मानकर चलिए कि आपने बहुत कुछ मिस कर दिया है।
IMDb रेटिंग: 8.2/10
कहां देखें: Amazon Prime Video और JioHotstar
अगर आपको एक ऐसी फिल्म देखनी है जो अंत तक आपके दिमाग के साथ खेले, तो ‘शटर आइलैंड’ आपके लिए ही है। लियोनार्डो डिकैप्रियो एक अमेरिकी मार्शल की भूमिका में हैं जो एक रहस्यमयी द्वीप पर बने मानसिक रोगियों के अस्पताल में एक लापता मरीज की तलाश करने पहुँचता है। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, हकीकत और भ्रम के बीच की रेखा धुंधली होने लगती है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको सोचने पर मजबूर कर देगा और यह आज भी हॉलीवुड की सबसे बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर्स में गिनी जाती है।
IMDb रेटिंग: 8.5/10
कहां देखें: Amazon Prime Video
जादू और धोखे की दुनिया पर आधारित यह फिल्म आपको हैरान कर देगी। साल 2006 में आई ‘द प्रेस्टीज’ दो जादूगरों की कहानी है, जो एक-दूसरे से बेहतर बनने की होड़ में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उनकी यह प्रतिद्वंद्विता धीरे-धीरे एक खतरनाक जुनून में बदल जाती है। फिल्म का हर सीन एक पहेली की तरह है, जिसे सुलझाने में दर्शक खो जाते हैं। यह साइंस-फिक्शन और थ्रिल का एक ऐसा बेजोड़ नमूना है जिसे बार-बार देखने पर भी नयापन महसूस होता है।
IMDb रेटिंग: 8.3/10
कहां देखें: JioHotstar रेंटल के लिए Amazon Prime Video
यह फिल्म एक कॉमिक बुक विलेन की कहानी से कहीं बढ़कर है। ‘जोकर’ एक ऐसे इंसान, आर्थर फ्लेक, की दर्दभरी दास्तां है जिसे समाज की उपेक्षा और क्रूरता एक खतरनाक अपराधी बनने पर मजबूर कर देती है। जोकिन फीनिक्स ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया है कि आप उनसे नफरत करने के बजाय उनके दर्द को महसूस करने लगते हैं। फिल्म की कहानी, निर्देशन और संगीत, सब कुछ शानदार है। यह एक ऐसी फिल्म है जो खत्म होने के बाद भी आपके ज़हन में लंबे समय तक घूमती रहती है।