OTT पर गर्दा उड़ा रही है 7.5 IMDb रेटिंग वाली फिल्म, एक तरफा प्यार और रहस्यमयी मर्डर का कॉकटेल, जानें कहां देखें

HIGHLIGHTS

Panchhi 2 एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जो OTT पर रिलीज हुई

फिल्म में प्यार, क्राइम और मानसिक संघर्ष की कहानी है

यह फिल्म हर दर्शक के लिए नहीं, बल्कि खास ऑडियंस के लिए है

क्या आप सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर (Psychological Thriller) फिल्मों के शौकीन हैं? अगर हां तो 2021 की हिट फिल्म ‘Panchhi’ का सीक्वल ‘Panchhi 2’ आखिरकार OTT पर दस्तक दे चुका है. एक मानसिक रूप से अस्थिर इंसान, एक तरफा प्यार, एक रहस्यमयी मर्डर और पुलिस की लुका-छिपी…यह फिल्म डार्क ह्यूमर और सस्पेंस का एक बेहतरीन कॉकटेल है.

Panchhi 2 कब और कहां देखें?

यह फिल्म 25 मार्च 2026 को रिलीज हुई है और इसे OTT प्लेटफॉर्म Chaupal पर स्ट्रीम किया जा रहा है. अगर आप पंजाबी कंटेंट और थ्रिलर फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक नया ऑप्शन हो सकती है. हालांकि, दूसरी भाषा के लोगों को इसे देखने में दिकक्त आ सकती है क्योंकि इसका डब वर्जन फिलहाल रिलीज नहीं हुआ है.

कहानी और प्लॉट

Panchhi 2 की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानसिक रूप से अस्थिर है और अपने अतीत से बाहर नहीं निकल पा रहा. वह शालू नाम की लड़की को खो चुका है, जिससे वह बेहद प्यार करता था. कहानी तब मोड़ लेती है जब वह एक लड़की की आवाज से प्यार करने लगता है. लेकिन हालात अचानक बदलते हैं जब उसी लड़की की हत्या हो जाती है और शक उसी पर आ जाता है.

इसके बाद कहानी एक भागते हुए इंसान की बन जाती है, जो पुलिस से बचते हुए अपनी यादों में जी रहा है. वह एक जगह से दूसरी जगह भटकता है, अपने प्यार की यादों में खोया रहता है और सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाता. फिल्म में इमोशन, सस्पेंस और डार्क ह्यूमर का मिश्रण देखने को मिलता है.

कास्ट और मेकिंग

इस फिल्म में Prince Kanwaljit Singh मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. उनके साथ Naiqra Bhillon, Ashok Pathak, Amarjit Singh और Aarushi Sharma जैसे कलाकार भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन Maneesh Bhatt ने किया है और इसे Chaupal Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है.

कैसी है फिल्म?

Panchhi 2 एक ऐसी कहानी है जो सिर्फ थ्रिलर नहीं है, बल्कि एक इमोशनल जर्नी भी है. इसमें प्यार, अकेलापन और मानसिक संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है. हालांकि, सीधी बात यह है कि यह फिल्म हर किसी के लिए नहीं है. अगर आपको तेज-रफ्तार एक्शन या क्लियर स्टोरीलाइन चाहिए, तो यह आपको थोड़ा स्लो लग सकती है. लेकिन अगर आपको कैरेक्टर-ड्रिवन और साइकोलॉजिकल कहानी पसंद है, तो यह फिल्म आपको बांध सकती है. फिल्म को IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है, जो दर्शाता है कि इसे दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :