Spy Movies Like Dhurandhar: Ranveer Singh, Akshaye Khanna, R Madhavan, Arjun Rampal, Sanjay Dutt और Sara Arjun स्टारर Dhurandhar सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. अब Dhurandhar 2 को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है. बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म को शानदार कलेक्शन मिल रही है. यह हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत कर चुकी है और दर्शकों को इसकी कहानी, एक्शन और इमोशन का मिक्स काफी पसंद आ रहा है
अगर आपने Dhurandhar या Dhurandhar 2 देख ली है और अब उसी तरह की और दमदार स्पाई थ्रिलर फिल्में देखना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी फिल्में हैं जो इसी जॉनर में जबरदस्त अनुभव देती हैं और आपको आखिरी तक बांधे रखती हैं. आइए आपको बारी-बारी से पूरी लिस्ट बताते हैं.
Baby एक ऐसी फिल्म है जिसमें Akshay Kumar एक इंटेलिजेंस ऑफिसर Ajay Singh Rajput के किरदार में नजर आते हैं. वह “Baby” नाम की एक सीक्रेट काउंटर-टेरर यूनिट को लीड करते हैं, जिसका मकसद देश को बड़े आतंकी हमलों से बचाना होता है. फिल्म की कहानी एक इंटरनेशनल टेरर नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर आधारित है, जहां टीम को समय के खिलाफ दौड़ लगानी पड़ती है. इसमें Rana Daggubati, Taapsee Pannu, Anupam Kher और Kay Kay Menon जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते हैं और पूरी फिल्म में एक रॉ और रियलिस्टिक फील बनी रहती है.
Madras Cafe एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर है जो भारत के इतिहास की एक अहम घटना से जुड़ी कहानी को दिखाती है. फिल्म श्रीलंका के सिविल वॉर के बैकड्रॉप में सेट है और इसमें John Abraham एक भारतीय एजेंट की भूमिका निभाते हैं, जिसे एक खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है. धीरे-धीरे वह एक ऐसी साजिश में उलझ जाता है जो देश और राजनीति दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है. फिल्म की खास बात यह है कि इसमें रियल घटनाओं और फिक्शन का ऐसा मेल है जो इसे और भी ज्यादा इंटेंस बना देता है.
Pathaan एक बड़े स्केल की स्पाई एक्शन फिल्म है जिसमें Shah Rukh Khan एक सस्पेंडेड एजेंट Pathaan के रोल में नजर आते हैं. उन्हें एक खतरनाक आतंकी साजिश को रोकने के लिए फिर से मैदान में उतरना पड़ता है. Jim नाम का एक पूर्व RAW एजेंट देश के खिलाफ एक बड़ा हमला प्लान कर रहा होता है और समय बहुत कम होता है. इस मिशन में Deepika Padukone भी अहम भूमिका निभाती हैं और फिल्म में इंटरनेशनल लोकेशंस के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलता है.
ये सभी फिल्में स्पाई थ्रिलर जॉनर की मजबूत उदाहरण हैं और Dhurandhar जैसी ही फील देती हैं, जहां कहानी सिर्फ एक मिशन तक सीमित नहीं रहती बल्कि उसमें देशभक्ति, सस्पेंस और इमोशनल गहराई भी जुड़ी होती है. अगर आपको Dhurandhar पसंद आई है, तो ये फिल्में आपके लिए बिल्कुल सही चॉइस साबित हो सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान