Pushpa 2
अगर आपको Allu Arjun और Rashmika Mandana की धमाकेदार एक्शन पैक्ड Pushpa 2 पसंद आई थी, तो तैयार हो जाइए, Pushpa 3: The Rampage के तौर पर एक और नया धमाका होने जा रहा है। जानकारी मिल रही है कि Pushpa 2 के तौर पर Pushpa Franchise का एक नया पार्ट जल्द ही आ सकता है। हम जानते है कि Pushpa 2 में बॉक्स ऑफिस पर एक अलग ही तहलका मचाया था, हालांकि, अब देखना होगा कि आखिर इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म यानि Pushpa 3 कब तक आती है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस फिल्म की रिलीज की घोषणा की जा चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि Pushpa 3: The Rampage का Release 2028-2029 के आसपास हो सकता है।
फिल्म के निर्माताओं के अनुसार, पुष्पा 3 को 2028 में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है लेकिन इस लंबे इंतजार की कुछ महत्त्वपूर्ण वजह भी बताई जा रही है। आइए जानते है कि आखिर यह क्या वजह हैं:
यह भी पढ़ें: iPhone 15 पर मिल रही ताबड़तोड़ छूट, मिड-रेंज जितना सस्ता हुआ फ्लैगशिप, सुनहरी डील में ले जाएं घर
असल में सामने आ रहा है कि इस समय अल्लू अर्जुन दो बड़ी फिल्मों में व्यस्त हैं। अभी के लिए वह निर्देशक एटली के साथ एक नई फिल्म पूरी करेंगे उसके बाद उनके पास एक और काम है। ऐसा माना जा रहा है कि Allu Arjun इसके बाद त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनने वाली दूसरी फिल्म पर काम करने वाले हैं। इन दो बड़ी फिल्मों के चलते अभी के लिए उनके पास समय नहीं है। इसी कारण Pushpa 3 के रिलीज को इतने लंबे समय के लिए टाला जा रहा है। हालांकि, इन दोनों प्रोजेक्ट्स के अगले दो सालों में खत्म होने के बाद वह पुष्पा 3 की शूटिंग 2026 के बाद से शुरू कर सकते हैं।
इस बीच, पुष्पा के निर्देशक सुकुमार भी एक बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। वह राम चरण के साथ एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके बाद वे Pushpa 3: The Rampage की ओर बढ़ेंगे।
फिल्म के डायलॉग राइटर श्रीकांत विस्सा पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पुष्पा 3 पहले के दो पार्ट से ज्यादा दमदार और बड़ी होने वाली है। नई कहानी में कई नए किरदारों की एंट्री हो सकती है। मेकर्स बॉलीवुड के एक बड़े स्टार को विलेन के रूप में नए पार्ट में ले सकते हैं। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में इसकी पुष्टि हो सकती है।
नई कहानी को लेकर मिल रहे हिंट की मानें तो नए पार्ट में भी पुष्पा झुकने वाला नहीं है। इसमें वह और भी ज्यादा ताकतवर और दमदार हीरो के तौर पर उभरने वाला है। हालांकि, अभी के लिए कहानी को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक की अटकलों को देखा जाए तो इस बार भी पुष्पा देशभर के साथ साथ विदेशों में भी फैंस को अपने एक्शन से चौंका सकता है।