Panchayat
Panchayat Season 5 Release Date: “देख रहा है बिनोद…?” लगता है पंचायत (Panchayat) के फैंस की दुआ कबूल हो गई है. फुलेरा गांव के सचिव जी, प्रधान जी और बनराकस की टोली को एक बार फिर देखने का इंतजार अब ऑफिशियली शुरू हो गया है. आपके पसंदीदा शो Panchayat Season 5 पर मेकर्स ने मुहर लगा दी है.
Panchayat Season 4 के पॉलिटिकल उतार-चढ़ाव और उस क्लिफहैंगर एंडिंग के बाद, अब हर किसी के मन में यही सवाल है, क्या सचिव जी CAT पास करके फुलेरा छोड़ देंगे? क्या रिंकी और अभिषेक की लव स्टोरी का कोई भविष्य है? शो की रिंकी, यानी एक्ट्रेस संविका, ने खुद सीजन 5 की रिलीज को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है. आइए, जानते हैं फुलेरा की अगली कहानी के बारे में सबकुछ.
शो में रिंकी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस संविका ने हाल ही में OTT Play को दिए एक इंटरव्यू में कन्फर्म किया है कि Panchayat Season 5 पर काम शुरू हो चुका है. उन्होंने एक रफ टाइमलाइन देते हुए कहा, “उम्मीद है कि अगले साल के मध्य तक (mid-2026) या अगले साल किसी समय यह रिलीज हो जाएगा.” इंतजार थोड़ा लंबा है, लेकिन अच्छी चीजें समय लेती हैं.
उनकी बात को और पुख्ता करते हुए, शो के राइटर चंदन कुमार ने भी खुलासा किया है कि स्क्रिप्ट और डायरेक्शन पर काम पहले ही आकार ले रहा है. फिल्मिंग अभी शुरू नहीं हुई है. उम्मीद है कि शूटिंग इस साल के अंत में (लेट 2025) या 2026 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि राइटिंग का काम कितनी जल्दी पूरा होता है.
अब बात करते हैं कहानी की. सीजन 4 एक बहुत ही इंटेंस और पॉलिटिकल मोड़ पर खत्म हुआ था. प्रधान जी (रघुबीर यादव) और भूषण (आसिफ खान) के बीच की दुश्मनी चरम पर पहुंच गई थी. भूषण की पत्नी चुनाव जीत चुकी है. अब आगे पंचायत की राजनीति क्या मोड़ लेती है वह देखने वाली बात होगी. इसके अलावा पंचायत के सचिव जी कैसे भूषण के साथ काम करते हैं, वह भी देखना दिलचस्प होगा. रिंकी और उनकी प्रेम कहानी को भी आगे बढ़ाया जा सकता है.
बड़ा सस्पेंस यह भी है क्या सचिव जी (जितेंद्र कुमार) CAT पास करके MBA करने दिल्ली चले जाएंगे? या फिर फुलेरा के लोगों से उनका लगाव, और खास तौर पर रिंकी (संविका) के लिए उनकी भावनाएं, उन्हें रोक लेंगी? यह सीजन 5 का सबसे बड़ा इमोशनल प्वॉइंट होगा. फिलहाल हमारे पास Panchayat Season 5 के इंतजार के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है.
यह भी पढ़ें: शशि थरूर गले में लटका रहता है ये खास डिवाइस, जानें क्या करता है काम, खासियत जान अभी कर देंगे ऑर्डर