OTT Releases This Week: मसालेदार वीकेंड की कर लो तैयारी, इंटेंस ड्रामा से लेकर पेट दुखाने वाली कॉमेडी तक

OTT Releases This Week: अगर आप इस वीकेंड पर घर पर आराम करने की सोच रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर बहुत कुछ नया है जो आपकी छुट्टी को फुल-ऑन मसालेदार बना देगा। इंटेंस ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर से लेकर एनिमे अडैप्टेशन और रोमांटिक कॉमेडी तक, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फ़िल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. चाहे आप वेब सीरीज बिंज-वॉच करना पसंद करते हों या हल्की-फुल्की फ़िल्में देखना, लेटेस्ट डिजिटल रिलीज़ में हर किसी के लिए कुछ न कुछ मौजूद है. आइए इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली कुछ सबसे चर्चित फिल्मों और शोज़ पर एक नज़र डालते हैं.

Aspirants Season 3

यह बेहद पसंद की जाने वाली वेब सीरीज अभिलाष की जिंदगी में एक नया चैप्टर लेकर आ रही है. नवीन कस्तूरिया अभी DM अभिलाष की भूमिका को दोहरा रहे हैं, जिसे अब संदीप ओहलान द्वारा लगाए गए गंभीर आरोप के बाद आधिकारिक पूछताछ का सामना करना पड़ रहा है. नया सीज़न अभिशष और उसके दोस्तों के बीच के उतार-चढ़ाव को भी दिखाएगा। वर्त्तमान की कहानी के साथ-साथ दर्शकों को अभिलाष का फ़्लैशबैक भी देखने को मिलेगा जिसमें वे IRS क्लियर करने के बाद IAS परीक्षा का फाइनल अटेम्प्ट दे रहे हैं. शो में सनी हिंदुजा, जतिन गोस्वानी, अभिलाष थपलियाल, शिवांकित सिंह परिहार और नमिता दुबे भी नज़र आएंगे। यह सीरीज 13 मार्च को Amazon Prime Video पर आ रही है.

The Taj Story

यह विवादित हिंदी फिल्म अब अपने ओटीटी रिलीज़ के लिए तैयार है. इसकी स्ट्रीमिंग 13 मार्च से Lionsgate Play पर शुरू होगी। इसे हिंदी, तेलुगु और तमिल में देखा जा सकेगा। ‘द ताज स्टोरी’ को तुषार अमरीश गोयल ने डायरेक्ट किया है, और इसमें मुख्य भूमिका परेश रावल निभा रहे हैं.

Sankalp

अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर इस सोशियो-पॉलिटिकल थ्रिलर के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं. सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है. यह सीरीज सत्ता, राजनीती और सामाजिक संघर्ष को दिखाती है. उम्मीद की जा रही है कि यह शो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आकर्षक कहानी पेश करेगा। यह 11 मार्च से Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रहा है।

Made in Korea

अभिनेत्री प्रियंका अरुल मोहन इस क्रॉस-कल्चरल फिल्म के साथ अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं, जिसका निर्देशन रा कार्तिक ने किया है. यह फिल्म रोमांस, भावनाओं और भारत और साउथ कोरिया के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का मिश्रण होगी। यह 12 मार्च को Netflix पर प्रीमियर होगी और तमिल-तेलुगु समेत कई भाषाओं में उपलब्ध होगी।

Bhartha Mahasayulaku Wignyapthi

सिनेमाघरों में रिलीज़ के लगभग 2 महीने बाद अब आखिरकार यह संक्रांति एंटरटेनर ओटीटी पर आ रही है. किशोर तिरुमाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रवि तेजा, आशिका रंगनाथ और डिम्पल हयाती मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म भी 13 मार्च से ZEE5 पर देखने के लिए उपलब्ध होगी।

Funky

विश्वक सेन और कायादु लोहार की मुख्य भूमिकाओं वाली यह कॉमेडी-ड्रामा भी इसी हफ्ते Netflix पर रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन अनुदीप KV द्वारा किया गया है. बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन उम्मीद है की 13 मार्च को ओटीटी रिलीज़ के साथ यह नए दर्शकों को खोजेगी।

Pookie

अगर आप कुछ हल्का-फुल्का तलाश रहे हैं, तो पूकी एक रोमांटिक कॉमेडी कहानी लेकर आती है. यह फिल्म एक यंग कपल के बारे में है, जिनका एक बार सड़क पर हुई झड़प के बाद ब्रेकअप हो जाता है लेकिन धीरे-धीरे उन्हें यह एहसास होता है कि दोनों एक-दूसरे के लिए कितने ज़रूरी हैं. इसे भी 13 मार्च से ZEE5 पर देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: 20 हज़ार से कम में इंडिया में लॉन्च हुआ 7200mAh बैटरी वाला iQOO Z11x 5G, डिस्प्ले से कैमरा तक सब टॉप-क्लास

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :