OTT This Week (9 फरवरी से 15 फरवरी): Netflix, ZEE5, SonyLIV पर बिंदास रहेगा Valentine’s Week, देखें पूरी लिस्ट

Updated on 09-Feb-2026

OTT This Week (9–15 Feb 2026): फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होते ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट के लेवल ने भी अब नई करवट ले ली है। यह वही हफ्ता है जब Valentine’s Week मनाया जाता है और कपल्स के साथ-साथ सोलो व्यूअर्स भी हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानियों, इमोशनल ड्रामा और थ्रिलर कंटेंट की तलाश में रहते हैं। ऐसे में 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच Netflix, ZEE5, SonyLIV, Sun NXT और Amazon MX Player पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ होने जा रही हैं, जो इस हफ्ते को खास बना देने में सक्षम हैं।

अगर आप यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि इस Valentine’s Week क्या देखा जाए तो यहां हम आपको उसी हफ्ते आने वाले सभी बड़े OTT रिलीज़ के बारे में आसान और साफ जानकारी दे रहे हैं।

Amar Vishwas

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Amazon MX Player

Rajeev Khandelwal की यह नई वेब सीरीज़ 11 फरवरी से Amazon MX Player पर स्ट्रीम होने वाली है। यह सीरीज़ एक रहस्यमयी और इमोशन-ड्रिवन कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों, विश्वास और व्यक्तिगत संघर्ष को गहराई से दिखाया गया है। Rajeev Khandelwal लंबे समय बाद किसी OTT के किसी प्रोजेक्ट में लीड रोल में नजर आ रहे हैं, जिस वजह से इस सीरीज़ को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता है।

Baby Girl

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: SonyLIV

मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता Nivin Pauly की फिल्म ‘बेबी गर्ल’ पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और अब यह 12 फरवरी से SonyLIV पर स्ट्रीम होने जा रही है। फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें रिश्तों और निजी यानि व्यक्तिगत फैसलों की जटिलताओं को दिखाया गया है। थिएटर में इसे मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद अब OTT दर्शकों की बारी है।

Mana Shankar Vara Prasad Garu

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म:ZEE5

साउथ सुपरस्टार Chiranjeevi की यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब 11 फरवरी से ZEE5 पर रिलीज़ होगी। यह फिल्म फैमिली ड्रामा और सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो खास तौर पर साउथ कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है।

Kohrra Season 2

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Netflix

पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद Netflix की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘कोहरा’ अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। कोहरा सीजन 2 वेब सीरीज को 11 फरवरी से Netflix पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। इस सीजन में कहानी और ज्यादा डार्क, इंटेंस और थ्रिल-भरी होने वाली है, जो थ्रिलर लवर्स के लिए Valentine’s Week में एक अलग टेस्ट लेकर आएगी।

Surya: Power of Love

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Sun NXT

साउथ की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सूर्या: पावर ऑफ लव अब थिएटर रन के बाद 13 फरवरी से Sun NXT पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म प्यार, त्याग और भावनात्मक रिश्तों पर आधारित है, जो Valentine’s Week के माहौल के साथ अच्छी तरह फिट बैठती है।

Mayabimbham

रिलीजिंग/स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: Sun NXT

तमिल इंडस्ट्री की फिल्म Mayabimbham भी 13 फरवरी से Sun NXT पर रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म एक अलग तरह की कहानी और विजुअल स्टाइल के लिए जानी जा रही है, जो साउथ सिनेमा पसंद करने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

Valentine’s Week पर OTT क्यों रहेगा खास?

9 से 15 फरवरी का हफ्ता उन दर्शकों के लिए खास है जो रोमांस, ड्रामा और थ्रिलर का मिक्स देखना चाहते हैं। जहां एक तरफ बेबी गर्ल और सूर्या: पावर ऑफ लव जैसी फिल्में इमोशनल और रोमांटिक टच देती हैं, वहीं कोहरा सीजन 2 जैसे कंटेंट इस हफ्ते में थ्रिल और सस्पेंस भी जोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें: Panchayat और Gullak जैसी TVF Web Series: दिल छू लेने वाली कहानियाँ OTT पर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :