क्या आपने कभी ऐसी फिल्म देखी है जो शुरुआत में एक प्यारी सी फैमिली ड्रामा लगे, चाचा-भतीजी के प्यारे रिश्ते को दिखाए, लेकिन अचानक एक ऐसे अंधेरे मोड़ पर ले जाए कि आपकी सांसें थम जाएं? सिद्धार्थ (Siddharth) स्टारर फिल्म ‘चित्ता’ (Chithha) ठीक ऐसी ही है. यह फिल्म आपको हंसाती है, फिर डराती है और अंत में अंदर तक झकझोर देती है. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिनेमा का वह जादू है जो बहुत कम देखने को मिलता है.
यह फिल्म हर सीन में नए ट्विस्ट लाती है जो लोगों को चौंका देती है. खासकर इसकी सस्पेंस भरी कहानी आपको अपनी सीट से उठने नहीं देगी. अगर आप फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फिल्म को आप आज ही अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर लें. लगभग 2 घंटे 19 मिनट की यह फिल्म आपके लिए परफैक्ट एंटरटेनमेंट डोज है.
लोगों ने भी इस फिल्म की काफी तारीफ की है. खासतौर पर इन 2 घंटे के दौरान स्क्रीन से नजरें आप हटा नहीं पाएंगे. हर सीन में आपको गुस्सा, डर, इंसाफ की तड़प देखने को मिलेगी. एक समय के बाद आप इस फिल्म का हिस्सा बन जाते हैं. फिल्म की कहानी बच्चियों के गायब होने से शुरू होती है.
इसके पीछे का जब रहस्य खुलने लगता है तो दर्शकों के रोंगटे खड़ हो जाते हैं. डायरेक्टर ने अपनी काल्पनिक दुनिया की वास्तविकता स्थापित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. उदाहरण के लिए, जब एक महिला पब्लिक टॉयलेट में जाती है जिसे अभी-अभी धोया गया है, तो बाहर निकलते समय हम उसके पैरों के गीले निशान देखते हैं. ये छोटी-छोटी बातें हमें विश्वास दिलाती हैं कि यह असली लोगों के साथ एक असली जगह है.
इस फिल्म को IMDb पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है. IMDb पर इस फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है जो यह बताने के लिए काफी है कि फिल्म को लोगों ने कितना ज्यादा प्यार दिया है. अच्छी बात है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त सफलता मिली है. फिल्म को फिल्मफेयर समेत कई अवार्ड भी मिले हैं. यानी अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फिल्म को तो भूल कर भी मिस न करें.
Chithha के ओटीटी रिलीज की बात करें तो इसको आप JioHotstar पर देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको एक्टिव सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. लेकिन, इस फिल्म को देखने के बाद यह गारंटी है कि आप पुष्पा, दृश्यम और KGF जैसी साउथ की फिल्में भूल जाएंगे. तो देर किस बात की इस हफ्ते आप इस फिल्म को देखने का प्लान जरूर बना लें. अच्छी बात है कि इसको आप परिवार के साथ देख सकते हैं.