Mirzapur: वेब-सीरीज Mirzapur के फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर है. आप दोबारा कालीन भैया-मुन्ना भैया का भोकाल देख पाएंगे. इसमें फिर आपको गैंगस्टर भौकाल काटते नजर आएंगे. लेकिन, इस बार वेब-सीरीज के तौर पर नहीं बल्कि फिल्म के जरिए. आपको बता दें कि OTT पर तहलका मचाने के बाद अब Mirzapur की कहानी बड़े पर्दे पर आने जा रही है.
Mirzapur: The Movie के जरिए इस क्राइम यूनिवर्स को और बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा, जहां पावर, बदला और अपराध की कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस नजर आएगी. यह फिल्म पूर्वांचल की उसी खतरनाक दुनिया को और गहराई से दिखाने वाली है, जिसने वेब सीरीज को एक कल्ट स्टेटस दिलाया था.
Mirzapur: The Movie में वही पुराने किरदार लौटेंगे, लेकिन कहानी को और बड़े स्केल पर दिखाया जाएगा. इस बार फिल्म में ज्यादा एक्शन, ज्यादा इमोशन और ज्यादा टकराव देखने को मिलेगा. एपिसोडिक फॉर्मेट से हटकर सिनेमैटिक स्टाइल में कहानी पेश की जाएगी, जिससे दर्शकों को ज्यादा विजुअल और इंटेंस एक्सपीरियंस मिलेगा.
फिल्म में कुछ ऐसे किरदार भी नजर आ सकते हैं जो सीरीज में मर चुके थे. इससे यह संकेत मिलता है कि कहानी शायद फ्लैशबैक या पुराने समय की घटनाओं पर आधारित हो सकती है. इसमें दिखाया जा सकता है कि Mirzapur में पावर स्ट्रक्चर कैसे बना, दुश्मनियां कैसे शुरू हुईं और कैसे यह दुनिया अपराध से भर गई.
Mirzapur: The Movie को 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. इसको लेकर प्राइम वीडियो ने पोस्ट भी किया है. नीचे आप उस पोस्ट को देख सकते हैं.
फिल्म में Pankaj Tripathi Kaleen Bhaiya के रोल में नजर आएंगे, जबकि Ali Fazal Guddu Pandit के किरदार में वापसी करेंगे. इसके अलावा Divyenndu Munna Bhaiya के रोल में दिख सकते हैं, जो कहानी में बड़ा ट्विस्ट ला सकता है.
फिल्म में Shweta Tripathi (Golu Gupta), Rasika Dugal (Beena Tripathi), Abhishek Banerjee, Shriya Pilgaonkar, Harshita Gaur, Sheeba Chadha, Rajesh Tailang और Kulbhushan Kharbanda जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
यह फिल्म सिर्फ सीरीज का एक्सटेंशन नहीं होगी, बल्कि इसकी दुनिया को और गहराई से समझाने की कोशिश करेगी. इसमें पावर, पॉलिटिक्स और क्राइम के बीच का खेल और ज्यादा खुलकर सामने आ सकता है. Mirzapur का नाम ही लोगों की उम्मीदें बहुत ऊपर ले जाता है. अगर फिल्म सिर्फ सीरीज की पॉपुलैरिटी पर निर्भर रही तो रिस्क है, लेकिन अगर कहानी में गहराई और नया एंगल आया तो यह बड़े पर्दे पर भी हिट हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Airtel का तगड़ा प्लान..अनलिमिटेड मिलेगा 5G और 4G डेटा, साथ में JioHotstar का भी सब्सक्रिप्शन, जानें दूसरे बेनिफिट्स