मंचू विष्णु (Vishnu Manchu) की माइथोलोजिकल एक्शन फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) बड़े पर्दे पर बड़ी सफलता के बाद अब डिजिटल यानी OTT पर भी आने के लिए तैयार है. इस फिल्म में एक आदिवासी व्यक्ति की भावनात्मक और आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है, जो समय के साथ साथ भगवान शिव का सच्चा भक्त बन जाता है। Kannappa के थिएटर में रिलीज होने के बाद इसमें दिखाए गए शानदार विजुअल्स और कहानी के लिए खूब सराहना मिली थी. अब कुछ हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकती है. हालाँकि, मेकर्स की और से आधिकारिक तौर पर Kannappa OTT Release Date को लेकर कोई जानकारी या हिंट सामने नहीं आया है.
बताते चलें कि कन्नप्पा (Kannappa) फिल्म को पिछले महीने यानी जून 27 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद दर्शकों ने इस फिल्म को काफी सराहा है. ऐसा भी कह सकते है कि इसनें दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है. अब एक नए अपडेट के अनुसार, ऐसा सामने आ रहा है कि यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को Amazon Prime Video पर प्रीमियर की जा सकती है. फिर से आपको जानकारी दे देते है कि इसकी आधिकारिक जानकारी अभी के लिए उपलब्ध नहीं है. मेकर्स ने अभी तक इस डेट को लेकर सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से कोई हिंट नहीं दिया है. हालाँकि, अगर यह खबर सही साबित होती है तो आप Kannappa को 25 जुलाई को अपने घर बैठे देख सकते हैं.
असल में, एक मजेदार बात यह है कि विष्णु मंचू (Vishnu Manchu) ने पहले कहा था कि उनके ऊपर Kannappa के OTT Release का कोई दबाव नहीं था, वह पहले सिनेमाघरों में इस फिल्म की परफॉरमेंस को देख लेना चाहते थे. हालाँकि, इस फिल्म को अच्छे खासे रिव्यु मिले हैं और दर्शकों ने भी इसकी सराहना की है, ऐसे में यह फिल्म अब ऑनलाइन आने के लिए तैयार है.
Kannappa की कहानी दूसरी सदी के श्रीकलाहस्ती (Srikalahasti) पर आधारित है. यह कहानी ठिन्नाडु (Thinaadu) नाम के एक आदिवासी युवक की है, जो जीवन में विपत्तियों के कारण भगवान से नफरत करने के साथ साथ उनसे दूर भी हो जाता है. लेकिन जब वह नेमाली से प्रेम करने लगता है जो शिव की भक्त हैं, इसके बाद से ही Thinnadu की जिंदगी ही बदल जाती है. वह अचानक ही बड़ा शिव भक्त बनने की ओर अग्रसर हो जाता है.
हालाँकि, फिल्म में अचानक ही महाशिवरात्रि के दिन उसे आध्यात्मिक जागृति होती है, जिसके बाद उसे दिव्य अनुभव होने लगता है. फिल्म में उसकी यात्रा, त्याग और आध्यात्मिक परिवर्तन को बेहद मार्मिक तरीके से देखा जा सकता है.
फिल्म में विष्णु मंचू (Vishnu Manchu) का अभिनय इस फिल्म में बेहतरीन है. इसके अलावा Prithvi Mukundan को नेमाली के किरदार में देखा जा सकता है. प्रभास (Prabhas) और मोहनलाल ने भीप्रभास फिल्म में बेहतरीन अभिनय किया है और दमदार किरदार निभाए हैं. मोहन बाबू ने भी फिल्म ने अलग से चार चाँद लगाए हैं.
Mukesh Kumar Singh के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग खूबसूरती से की गई है, जिसमें कई दृश्य न्यूजीलैंड में फिल्माए गए हैं। स्टीफन देवासी के संगीत ने पौराणिक और भावनात्मक माहौल को मानो एक अलग ही मुकाम दिया है. हालाँकि, कुछ लोग ऐसा भी मानते हैं कि वीएफएक्स कुछ ज्यादा बेहतर किये जा सकते थे.