Cricket नहीं ये है टॉर्चर वाला IPL..देखें कौन से OTT पर देखी जा सकती है ये खूंखार फिल्म, कास्ट, प्लॉट-स्टोरी की सम्पूर्ण जानकारी

Updated on 12-Feb-2026

अगर आप ‘IPL’ नाम सुनकर क्रिकेट की उम्मीद कर रहे हैं, तो यहां मामला बिल्कुल अलग है। यहां IPL का मतलब है Indian Penal Law, एक दमदार तमिल क्राइम-थ्रिलर जो सस्पेंस, अन्याय और कानूनी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, अब यह ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही है। यहाँ हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे और कहाँ इस फिल्म को देख सकते हैं, किस स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर यह मौजूद है, इसके अलावा इसकि कहानी से लेकर इसकी सम्पूर्ण कास्ट और आपको यह फिल्म क्यों देखनी चाहिये।

कहाँ देखें ये टॉर्चर वाला IPL?

यह फिल्म फिलहाल Tentkotta पर उपलब्ध है। इसे देखने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

क्या है IPL की कहानी?

कहानी मदुरै में रहने वाले गुनासेकरन की है, जो आर्थिक तंगी के चलते अपनी नौकरी छोड़कर टैक्सी ड्राइवर बन जाता है। उसकी पत्नी वसंती और छोटी बहन के साथ वह साधारण जिंदगी जी रहा होता है, तभी एक दुर्घटना उसकी जिंदगी बदल देती है। इसी बीच एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी मुथुकरुप्पन हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद खुद को बचाने के लिए गुनासेकरन को फंसा देता है। इसके बाद कहानी कोर्टरूम ड्रामा और न्याय की लड़ाई में बदल जाती है। फिल्म मदुरै के सामाजिक और कानूनी सिस्टम की पृष्ठभूमि में दिखाती है कि कैसे एक आम इंसान झूठे आरोपों के खिलाफ खड़ा होता है।

IPL फिल्म की कास्ट और क्रू

फिल्म का निर्देशन और लेखन करुणानिधि ने किया है। इस फिल्म में आपको अभिरामी, अरंगनाथन, किशोर कुमार जी, दिलीपन नजर आने वाले हैं। IMDb पर फिल्म को 6.8/10 की रेटिंग मिली है। दर्शकों ने इसकी यथार्थवादी कहानी और कोर्टरूम टेंशन को सराहा है।

क्यों देखें IPL?

अगर आपको ऐसे थ्रिलर पसंद हैं जहां कहानी सिस्टम के खिलाफ संघर्ष दिखाती है, तो यह फिल्म आपके लिए हो सकती है। इसमें न तो ओवरड्रामैटिक एक्शन है, न ही फालतू मसाला बल्कि एक सीधी लेकिन असरदार कहानी है जो न्याय और सच्चाई की कीमत दिखाती है।

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4: श्रीकांत तिवारी की वापसी मचाएगी कोहराम! जानें रिलीज़ टाइमलाइन और अन्य डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :