Independence Day वाला लंबा वीकेंड, OTT पर मचेगा तहलका, इन टॉप सीरीज से एंटरटेनमेंट में नहीं रहेगी कोई कमी, देखें लिस्ट

Updated on 14-Aug-2025

OTT Releases This Independence Day: आजादी के जश्न से ठीक पहले का यह लंबा वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर मूड के लिए कंटेंट लेकर आया है. चाहे आपको हाई-स्टेक्स जासूसी की रोमांचक दुनिया में जाना हो, हल्की-फुल्की हंसी का डोज लेना हो, बच्चों के साथ ऐनिमेटेड मज़ा करना हो या फिर रोमांचक हॉरर की सिहरन महसूस करनी हो, इस हफ्ते का डिजिटल मेन्यू हर तरह के दर्शकों के लिए खास है. आइए आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली टॉप ओटीटी शो के बारे में बताते हैं.

Tehran

प्लेटफॉर्म: ZEE5

रितेश शाह और आशीष प्रकाश वर्मा द्वारा सह-लिखित ‘Tehran’ रूस-यूक्रेन युद्ध से प्रेरित एक टाइट जियोपॉलिटिकल थ्रिलर है. इसमें जॉन अब्राहम दिल्ली के पुलिस अफसर ‘राजीव कुमार’ का किरदार निभा रहे हैं, जो कई धमाकों के बाद एक अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक संकट में फंस जाते हैं. विदेशी दुश्मनों और अपनों की धोखाधड़ी के बीच राजीव को जासूसी, विश्वासघात और बदलते गठबंधनों से गुजरना होगा. फिल्म में मानुषी छिल्लर, नीरू बाजवा, एलनाज़ नौरोज़ी और मधुरीमा तुली भी हैं.

Saare Jahan Se Accha

प्लेटफॉर्म: Netflix

यह स्पाई-थ्रिलर सीरीज़ में प्रतीक गांधी एक भारतीय ऑपरेटिव का रोल निभा रहे हैं, जो सरहद पार अपने दुश्मन एजेंट के साथ दिमागी जंग लड़ रहा है. उसका मिशन एक न्यूक्लियर प्रोग्राम को ध्वस्त करना, वह भी घातक काउंटर-इंटेलिजेंस जालों से बचते हुए. गौरी शुक्ला द्वारा प्रोड्यूस इस शो में सनी हिंदुजा और सुहैल नैय्यर भी हैं.

Court Kacheri

प्लेटफॉर्म: SonyLIV

भारत की भीड़भाड़ वाली जिला अदालतों के बीच सेट यह सीरीज़ ‘परम’ की कहानी है, जो एक नामी वकील परिवार में जन्मा है और हाई-प्रोफाइल केसों का सामना करता है. कोर्टरूम ड्रामा में हास्य और व्यंग्य का तड़का लगाते हुए, यह शो न्याय की विचित्रताओं और नैतिक उलझनों को उजागर करता है.

Andhera

प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video / MX Player

मुंबई की बारिश और नीयॉन लाइट से सजी गलियों में, एक निडर पुलिसकर्मी और एक परेशान मेडिकल स्टूडेंट को रहस्यमयी घटनाएं करीब लाती हैं. फरहान अख्तर प्रोड्यूस इस शो में भावेश पाटिल, सुरवीन चावला, प्रणय पचौरी, प्रिया बापट और वत्सल सेठ नज़र आएंगे. यह पुलिस प्रोसिज़रल, मनोवैज्ञानिक हॉरर और अर्बन लीजेंड का अनोखा मिश्रण है.

Night Always Comes

प्लेटफॉर्म: Netflix

एक युवती अपने घर को कब्ज़े से बचाने के लिए एक रात में पैसों का इंतज़ाम करने की जद्दोजहद करती है. इस दौरान उसे अपराधियों, अपने अतीत के ज़ख्मों और असंभव हालात का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म सामाजिक यथार्थ और क्राइम ड्रामा का गहन संगम है.

Dog Man

प्लेटफॉर्म: JioHotstar

‘कैप्टन अंडरपैंट्स’ के निर्माताओं की यह मज़ेदार ऐनिमेटेड सुपरहीरो कॉमेडी बच्चों के लिए है. इसमें आधा-कुत्ता, आधा-इंसान पुलिसकर्मी अजीबो-गरीब और हंसी से भरपूर तरीके से अपराध से लड़ता है.

यह भी पढ़ें: Realme, Oppo और OnePlus यूजर्स आज ही ऑन कर लें ये दो सेटिंग, चोरों की आ जाएगी शामत, खुद लौटा जाएगा फोन!

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :