युद्ध की कहानियां सिर्फ गोलियों और टैंकों की नहीं होतीं, वे साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को भी सामने लाती हैं. Ikkis ऐसी ही एक फिल्म है, जो भारत के सबसे कम उम्र में परम वीर चक्र पाने वाले अधिकारी सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है. यह फिल्म युद्ध की पृष्ठभूमि में युवा साहस और कर्तव्य की भावना को दिखाती है.
फिल्म 12 फरवरी 2026 को डिजिटल रूप से Amazon Prime Video पर रिलीज की गई. दर्शक इसे एक बार के रेंटल शुल्क पर देख सकते हैं. थिएटर रिलीज के बाद अब यह फिल्म घर बैठे देखने के लिए उपलब्ध है. बाद में इसको ओटीटी सब्सक्राइब्ड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा.
Ikkis की कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल के साहसिक नेतृत्व पर आधारित है. मात्र 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपनी टैंक टुकड़ी का नेतृत्व किया और देश की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की. फिल्म युद्ध के एक्शन सीक्वेंस के साथ भावनात्मक पक्ष को भी जोड़ती है, जिसमें परिवार, जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण को दिखाया गया है. कहानी सिर्फ युद्ध का चित्रण नहीं करती, बल्कि यह बताती है कि किस तरह एक युवा सैनिक ने अपने साहस से इतिहास की दिशा बदल दी.
फिल्म में Agastya Nanda ने अरुण खेतरपाल का किरदार निभाया है. उनके अभिनय को उनके करियर के महत्वपूर्ण प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. Dharmendra भी अहम भूमिका में नजर आते हैं और कहानी को मजबूती देते हैं. इसके अलावा Jaideep Ahlawat और Ekavali Khanna ने सहायक भूमिकाओं में भावनात्मक गहराई जोड़ी है. फिल्म का निर्देशन Sriram Raghavan ने किया है और इसे अरिजीत बिस्वास, श्रीराम राघवन और पूजा लढा सुर्ती ने लिखा है.
शुरुआती प्रतिक्रिया के अनुसार फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. IMDb पर इसे 6.9 में से 10 की रेटिंग मिली है. कुछ दर्शकों ने फिल्म की देशभक्ति और अभिनय की तारीफ की है, जबकि कुछ ने इसकी गति और प्रस्तुति पर सवाल उठाए हैं.
कुल मिलाकर Ikkis एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है, जो एक युवा सैनिक के असाधारण साहस को श्रद्धांजलि देती है. अगर आप सच्ची घटनाओं पर आधारित देशभक्ति फिल्मों में रुचि रखते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक भावनात्मक अनुभव साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम