अगर आपको कॉमेडी फिल्म देखने में मजा आता है तो आपके लिए अच्छी खबर है. OTT पर ऐसी ही एक जबरदस्त मूवी आ गई है जो हंसा-हंसा कर आपके पेट में दर्द करवा देगी. इसको IMDb पर भी 7 से ज्यादा रेटिंग मिली है. हम बात कर रहे हैं कन्नड़ कॉमेडी ड्रामा फिल्म GST: Ghosts in Trouble की, जो अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है. यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी दिखाती है, जिसे बचपन से ही बदकिस्मत कहा जाता है.
लगातार असफलताओं से परेशान होकर वह जिंदगी से हार मान लेता है, लेकिन उसके जीवन में ऐसा मोड़ आता है जो कहानी को अलग दिशा दे देता है. इस दौरान दर्शकों की हंसी निकलती रहती है. अगर आपने अभी तक इस मूवी को नहीं देखा है तो आज ही इसको वीकेंड पर देखने का प्लान बना लें. आइए आपको इस फिल्म की स्ट्रीमिंग और बाकी डिटेल्स के बारे में विस्तार से बताते हैं.
आपको बता दें कि यह कॉमेडी फिल्म अब Amazon Prime Video पर उपलब्ध है. इसे कन्नड़ के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी देखा जा सकता है. अच्छी बात है कि इसको हिंदी भाषा में भी उपलब्ध करवाया गया है, जिससे आपकी हंसी को कोई नहीं रोक सकता है. ऑनलाइन देखने के लिए दर्शकों के पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.
फिल्म की कहानी लकी नाम के युवक के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका किरदार Srujan Lokesh ने निभाया है. उसके पिता उसे अशुभ मानते हैं, जिसके कारण वह मानसिक रूप से टूट जाता है. गुस्से और निराशा में वह श्मशान घाट पर जाकर आत्महत्या करने की कोशिश करता है.
यहीं से कहानी में बड़ा मोड़ आता है. उसे पता चलता है कि पांच भूत उसकी जान बचा रहे हैं. ये भूत अपनी अधूरी इच्छाएं पूरी करने के लिए लकी की मदद चाहते हैं. बदले में वे वादा करते हैं कि वे लकी को उसका प्यार दिलाने में मदद करेंगे. इसके बाद शुरू होती है एक ऐसी यात्रा, जिसमें ड्रामा और कॉमेडी दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है. फिल्म में भूतों और इंसान के बीच की यह अनोखी साझेदारी कहानी को हल्के और मनोरंजक अंदाज में आगे बढ़ाती है.
इस फिल्म को लिखा, निर्देशित और अभिनय किया है सृजन लोकेश ने. उनके साथ राजानी भारद्वाज, विनोद गोब्बारगल, निवेदिता गौड़ा, गिरिजा लोकेश और तबला नानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म का संगीत चंदन शेट्टी ने तैयार किया है, जबकि एडिटिंग का काम गणेश मल्लैया ने संभाला है.
GST: Ghosts in Trouble 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसे ठीक ठाक प्रतिक्रिया मिली थी. IMDb पर फिल्म को 7.4 में से 10 की रेटिंग मिली है, जो दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाती है. कुल मिलाकर यह फिल्म कॉमेडी और इमोशनल ड्रामा का संतुलित मिश्रण पेश करती है. अगर आप हल्की फुल्की लेकिन अलग तरह की कहानी देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक विकल्प हो सकती है.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम