Mardaani 3 OTT Relese: दिल्ली में गायब हो रही छोटी लड़कियों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. रिपोर्ट के अनुसार, रोज दर्जनों लोग गायब हो रहे हैं. इस पर ही बनी फिल्म Mardaani 3 अब आप घर बैठे देख सकते हैं. Mardaani 3 के साथ Rani Mukherjee एक बार फिर दमदार वापसी कर चुकी हैं. थिएटर में सफल रन के बाद अब यह फिल्म OTT पर आ गई है, और इसका इंटेंस क्राइम ड्रामा एक बार फिर चर्चा में है.
यह फिल्म महिला तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है, जहां कुल 93 लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आता है. कहानी बुलंदशहर के बैकड्रॉप में सेट है, जहां एक भारतीय डिप्लोमैट साहू की बेटी रुहानी का अपहरण हो जाता है. वह अपनी घरेलू सहायक की बेटी झिमली के साथ खेल रही होती है, और झिमली उसे बचाने की कोशिश में खुद भी गायब हो जाती है.
इसी केस को संभालने के लिए सुंदरबन में तैनात SSP शिवानी शिवाजी रॉय को बुलाया जाता है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, यह मामला सिर्फ एक किडनैपिंग नहीं बल्कि बड़े गैंग और नेटवर्क का हिस्सा निकलता है.
Netflix पर यह फिल्म 27 मार्च 2026 से स्ट्रीम हो रही है. जिनके पास सब्सक्रिप्शन है, वे इसे घर बैठे देख सकते हैं.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे 93 लड़कियों के गायब होने का सिलसिला शुरू होता है. एक डिप्लोमैट की बेटी के अपहरण से कहानी की शुरुआत होती है, और धीरे-धीरे एक बड़े तस्करी नेटवर्क का खुलासा होता है.
शिवानी शिवाजी रॉय अपनी जांच के दौरान एक भिखारी माफिया नेटवर्क तक पहुंचती हैं, जिसे ‘अम्मा’ नाम की महिला लीड करती है. केस में पब्लिक रैनसम भी घोषित किया जाता है, लेकिन असली लड़ाई उस नेटवर्क को खत्म करने की होती है जो बच्चों को निशाना बना रहा है.
फिल्म को Aditya Chopra ने YashRaj बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है और डायरेक्शन Abhiraj Minawala ने किया है. कास्ट में रानी मुखर्जी के अलावा जांकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 77 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे यह इस फ्रेंचाइज़ी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. IMDb पर इसे 7.4 की रेटिंग मिली है, जो दर्शाता है कि फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.
यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान