Friday OTT Releases to Binge Watch: Sunny Leone वाली फिल्म का रहेगा बोलबाला..क्या आप देखना चाहेंगे?

Updated on 20-Feb-2026

Friday OTT Releases to Binge Watch: अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर शानदार फिल्में और सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो तैयार हो जाइए। इस शुक्रवार यानी 20 फरवरी 2026 को OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। डार्क थ्रिलर, साइकोलॉजिकल सस्पेंस, इमोशनल कोरियन ड्रामा और स्पोर्ट्स रोमांस! हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ खास रिलीज हो रहा है। यहां Fridayt OTT Release 20 फरवरी 2026 की पूरी डिटेल मौजूद हैं, यह सभी आपके वीकेंड के लिए बिंज वॉच हो सकती हैं।

Kennedy: अनुराग कश्यप की डार्क नियो-नोयर थ्रिलर

Kennedy एक नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर है, जिसे Anurag Kashyap ने बनाया है। फिल्म में Rahul Bhat एक ऐसे पूर्व पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे दुनिया मृत मान चुकी है। अब वह ‘केनेडी’ बनकर एक हिटमैन की जिंदगी जी रहा है। Sunny Leone का रहस्यमयी किरदार कहानी में नया ट्विस्ट लाता है। यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज हो रही है। अगर आपको डार्क स्टोरी और इंटेंस किरदार पसंद हैं, तो यह आपके लिए है।

Lucky The Superstar: दिल छू लेने वाली तमिल कॉमेडी

Lucky The Superstar एक इमोशनल तमिल फिल्म है, जो एक आवारा पिल्ले ‘लकी’ की कहानी दिखाती है। जब एक राजनीतिक साजिश के तहत उसे उठा लिया जाता है, तब शुरू होता है उसे वापस लाने का रोमांचक सफर। यह फिल्म JioHotstar पर रिलीज हो रही है। परिवार के साथ देखने के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।

Heated Rivalry: स्पोर्ट्स और रोमांस का अनोखा संगम

Heated Rivalry एक कैनेडियन सीरीज है, जो दो प्रोफेशनल हॉकी खिलाड़ियों के बीच एक दशक लंबे छिपे रिश्ते की कहानी बताती है। शोहरत और समाज के दबाव के बीच उनका प्यार कैसे टिकता है, यही इसकी मुख्य थीम है। यह सीरीज Lionsgate Play पर रिलीज होगी। स्पोर्ट्स ड्रामा और रोमांस पसंद करने वालों के लिए यह खास हो सकती है।

Rakshasa: कन्नड़ साइकोलॉजिकल थ्रिलर

Rakshasa एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो कर्नाटक की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी एक पुलिस अधिकारी की जांच से शुरू होती है, जो नदी किनारे हो रहे मगरमच्छ हमलों की तहकीकात कर रहा है। लेकिन जैसे-जैसे वह गांव की पुरानी कहानियों में उतरता है, एक भयानक राज सामने आता है। यह फिल्म भी ZEE5 पर रिलीज हो रही है। सस्पेंस और डर पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है।

The Last Thing He Told Me – Season 2: रहस्य से भरी दमदार कहानी

The Last Thing He Told Me का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा पेचीदा बताया जा रहा है। Jennifer Garner की यह थ्रिलर सीरीज एक ऐसे परिवार की कहानी है, जो अतीत के खतरों से भाग रहा है। क्या ओवेन की वापसी सब कुछ बदल देगी? यह सीरीज Apple TV+ पर रिलीज होगी।

Pavane: इमोशनल कोरियन ड्रामा

Pavane एक इमोशनल कोरियन कहानी है, जिसमें डिपार्टमेंटल स्टोर में काम करने वाले तीन अकेले लोग एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। यह फिल्म दिखाती है कि अजनबी भी कभी-कभी सबसे बड़ा सहारा बन सकते हैं। इसे आप Netflix पर देख पाएंगे।

Firebreak: सांसें रोक देने वाली स्पैनिश थ्रिलर

Firebreak एक स्पैनिश थ्रिलर है, जिसमें एक मां अपनी लापता बेटी को जंगल की आग के बीच ढूंढती है। आग की लपटों और समय के खिलाफ यह जंग कहानी को बेहद इंटेंस बना देती है। यह फिल्म भी Netflix पर उपलब्ध होगी।

इस वीकेंड क्या देखें?

अगर आपको डार्क क्राइम पसंद है तो Kennedy, फैमिली इमोशन के लिए Lucky The Superstar, सस्पेंस के लिए Rakshasa, और इमोशनल ड्रामा के लिए Pavane बेहतरीन ऑप्शन हैं, इन्हें आप Friday Best OTT फिल्म्स/वेब सीरीज के तौर पर देख सकते हैं। यह OTT Release 20 फरवरी 2026 हर जॉनर के दर्शकों के लिए खास है। अब बस पॉपकॉर्न तैयार कीजिए और अपनी पसंद का शो चुन लीजिए।

यह भी पढ़ें: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: किस OTT पर देखें Kartik Aaryan और Ananya Panday की 2026 की लेटेस्ट फिल्म

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :