इस फ्राईडे OTT पर धुआं-धुआं करने आ रहीं ये 5 फिल्में और वेब-सीरीज, देखकर बन जाएगा दिन

Updated on 01-May-2025

हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगने वाला है। अगर आप थ्रिलर, फैमिली ड्रामा या डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए खास होने वाला है। 2 मई, 2025 यानी इस शुक्रवार को SonyLIV, Netflix और JioHotstar जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। आइए जानते हैं इस शुक्रवार की 5 रिलीज़ के बारे में जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

Black, White & Gray: Love Kills

कहा देखें: SonyLIV

अगर आप सस्पेंस और थ्रिल से भरी कहानियां पसंद करते हैं, तो यह सीरीज़ जरूर देखें। यह एक छह एपिसोड की डॉक्यू-थ्रिलर है जो डेनियल गैरी नाम के एक खोजी पत्रकार की कहानी बताती है। वह एक रहस्यमय युवक से जुड़ी कई हत्याओं की जांच करता है। जैसे-जैसे केस खुलता है, सच और झूठ के बीच की रेखा धुंधली होती जाती है। इसमें मयूर मोरे, पलक जैसवाल, देवेन्‍द्र भोजानी और तिग्मांशु धूलिया जैसे सितारे नजर आएंगे।

Unseen Season 2

कहां देखें: Netflix

साउथ अफ्रीका की पॉपुलर थ्रिलर सीरीज़ Unseen एक बार फिर लौट आई है। कहानी है Zenzi Mwale की, जो एक घर की सफाई करने वाली होते हुए अपने लापता पति की तलाश में अपराध की दुनिया से टकरा जाती है। इस सीजन में Gail Mabalane, Waldemar Schultz, और Dineo Langa जैसे सितारे अपनी भूमिकाओं में वापसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मात्र 10,499 रुपए में भारत में लॉन्च हुआ नया नवेला विवो फोन, फीचर्स एकदम तगड़े

Kull: The Legacy of the Raisingghs

कहां देखें: JioHotstar

यह एक रॉयल फैमिली ड्रामा है जिसमें एक तानाशाह पिता की मौत के बाद परिवार के सदस्यों के बीच सत्ता की जंग छिड़ जाती है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई पुरानी और गहरी पारिवारिक सच्चाइयाँ सामने आती हैं। इस शो में निमरत कौर, ऋद्धि डोगरा और अमोल पाराशर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Bad Boy

कहां देखें: Netflix

Bad Boy एक इजरायली सीरीज़ है जिसमें एक किशोर Dean की कहानी दिखाई गई है, जो एक क्रूर सुधारगृह से बाहर आने के बाद एक पॉपुलर कॉमेडियन बनता है। यह एक इमोशनल और प्रेरणादायक कहानी है जो यकीनन दर्शकों को जोड़कर रखेगी।

100 Foot Wave Season 3

कहां देखें: JioHotstar

अगर आप एडवेंचर और डॉक्यूमेंट्री पसंद करते हैं, तो यह शो आपके लिए है। यह सीरीज़ मशहूर सर्फर Garrett McNamara और उनकी पत्नी Nicole McNamara की कहानी है, जो पुर्तगाल के नजारे में 100 फुट ऊंची लहरों से मुकाबला करते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale 2025 हुई शुरू: भीषण गर्मी से बचने के लिए बेहद सस्ते में घर ले जाएं टॉप क्लास AC, मिल रही गजब की छूट

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :