Dhurandhar 2 OTT: एक्शन थ्रिलर फिल्म Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया. फिल्म सुपर सक्सेसफुल रही. अब आप Dhurandhar को OTT पर भी देख सकते हैं. इसको आप Netflix पर देख सकते हैं. लेकिन, हम यहां पर Dhurandhar के अगले पार्ट यानी Dhurandhar 2 की बात करने वाले हैं. इसके OTT रिलीज को स्ट्रीमिंग डिटेल्स तक की जानकारी आपको इससे मिल जाएगी, और आप घर बैठें इस एक्शन-थ्रिलर को देख पाएंगे.
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar 2 का टीजर 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे जारी किया गया था. टीजर के साथ मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक टाइटल Dhurandhar: The Revenge घोषित कर दिया है. इसके साथ रणवीर सिंह वाला नया पोस्टर भी रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है.
टीजर की चर्चा के बीच फिल्म के OTT राइट्स को लेकर भी अहम अपडेट सामने आया है. आधिकारिक पोस्टर के मुताबिक Dhurandhar: The Revenge के सभी भाषाओं के डिजिटल राइट्स पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar ने खरीद लिए हैं. आपको बता दें कि पहले पार्ट की स्ट्रीमिंग Netflix पर हुई थी, लेकिन इस बार स्ट्रीमिंग पार्टनर बदल दिया गया है. इस बदलाव के पीछे की वजह पर मेकर्स ने कोई खुलासा नहीं किया है. फिलहाल इतना तय है कि थिएटर रिलीज के बाद फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होगी.
इससे पहले फिल्म के म्यूजिक राइट्स भी Saregama से हटाकर T-Series को दिए गए थे. अब OTT प्लेटफॉर्म बदलने से फैंस के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है.
Dhurandhar 2 का पोस्टर गहरे लाल रंग में तैयार किया गया है. इसमें रणवीर सिंह बारिश में भीगे हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर का टोन साफ संकेत देता है कि कहानी बदले और हिंसक टकराव की दिशा में आगे बढ़ेगी. रणवीर सिंह ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.” इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार कहानी और ज्यादा खतरनाक मोड़ ले सकती है.
Dhurandhar का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. पहला पार्ट दिसंबर में रिलीज हुआ था और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म में रणवीर सिंह ने जस्किरत सिंह रंगी का किरदार निभाया था, जो अंडरकवर एजेंट के रूप में कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकी नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश करता है. फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं.
लीक के अनुसार, अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत सीक्वल में वापसी कर सकता है. रणवीर के पोस्टर में उनका नाम टैग होने से इन अटकलों को और बल मिला है. Dhurandhar: The Revenge को आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! UPI से निकाल पाएंगे PF के पैसे, EPFO के मोबाइल ऐप से चुटकियों में होगा काम