OTT पर आई साउथ की गरदा फिल्म, हंसते-हंसते जाएंगे ‘पगला’, पूरे परिवार के साथ कर सकते हैं एंजॉय, जानें कहां देखें

OTT पर अगर आप भी लव-कॉमेडी फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. एक साउथ इंडियन फिल्म आपको अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करनी चाहिए. हम बात कर रहे हैं तेलुगु लव कॉमेडी फिल्म Vishnu Vinyasam की. इसमें Sree Vishnu लीड रोल में हैं औप फिल्म अब थिएटर के बाद तेजी से OTT पर पहुंच गई है. यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब दर्शक इसे घर बैठे ऑनलाइन देख सकते हैं.

आपको बता दें कि Vishnu Vinyasam को 20 मार्च 2026 से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम किया जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन Yadunaath Maruthi Rao ने किया है. खास बात यह है कि फिल्म थिएटर रिलीज के सिर्फ तीन हफ्तों के भीतर ही OTT पर आ गई, जो यह दिखाता है कि अब फिल्मों का थिएटर से डिजिटल प्लेटफॉर्म तक का सफर काफी छोटा होता जा रहा है.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी Vishnu नाम के एक जूनियर इंस्ट्रक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो Ongole के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाता है. उसे ज्योतिष और न्यूमरोलॉजी में काफी दिलचस्पी होती है और वह अपनी जिंदगी के हर छोटे-बड़े फैसले से पहले एक ज्योतिषी से सलाह लेता है. उसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसकी मुलाकात Manisha से होती है, जो एक फ्री-स्पिरिटेड लड़की है और धीरे-धीरे उसकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाती है.

जो कहानी शुरुआत में एक अजीब और हल्की-फुल्की लव स्टोरी लगती है, वह आगे चलकर एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाती है जहां Vishnu खुद को एक ऐसी स्थिति में पाता है जो उसकी पूरी जिंदगी बदल सकती है. फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ कुछ टेंस और इमोशनल पल भी हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं.

ट्रेलर

इस फिल्म में Sree Vishnu और Nayan Sarika मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा Satya, Murali Sharma, Brahmaji, Praveen, Satyam Rajesh, Srikanth Iyengar और Goparaju Ramana भी अहम किरदार निभाते नजर आते हैं. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी Sai Sreeram ने की है, एडिटिंग Karthikeyan Rohini ने संभाली है और म्यूजिक Radhan ने दिया है.

Sree Vishnu इससे पहले Mrithyunjay जैसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार का रोल निभाया था. उस फिल्म में उनका किरदार गंभीर था, जबकि Vishnu Vinyasam में उनका हल्का और मजेदार अंदाज देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :