bigg boss grand finale date out check where and when to watch online and other details
लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का ये वाला सीजन अब अपने अंत के समय में ही चल रहा है। असल में 19 जनवरी को इस शो का ग्रांड फिनाले होने वाला है। ऐसे में फैंस इसे लेकर बेहद ही ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। हर साल की तरह, इस बार भी शो में दिलचस्प कंटेस्टेंट्स और जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले हैं। इस साल की लड़ाई और मनोरंजन ने दर्शकों को टीवी और अपने फोन से बांधे रखा, जबकि वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ ने खेल में नया ट्विस्ट और मसाला भी जोड़ा है। हालांकि, बिग बॉस 18 फिनाले वीक से पहले ही एक चौंकाने वाला निर्णय सामने आ रहा है, असल में सामने आ रहा है कि Bogg Boss 18 के Grand Finale से पहले ही इसके टीवी और OTT पर प्रसारण के समय को बदल दिया गया है। यहाँ हम आपको Bigg Boss 18 की नई टाइमिंग देखने वाले हैं। आइए जानते है कि Bigg Boss के इस साल के सीजन OTT टाइम स्लॉट क्या है।
सलमान खान Bigg Boss के इस नए शो ने अपने चौदहवें हफ्ते में एंट्री कर ली है। शो में हर हफ्ते ट्विस्ट, नॉमिनेशन और एलिमिनेशन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। अब शो के प्रसारण समय को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। असल में, बिग बॉस 18 अब JioCinema और Colors TV पर नए समय पर प्रसारित किया जाएगा।
बिग बॉस 18 अब वीकडेज़ में रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाने वाला है। पहले यह शो वीकडेज़ में रात 10 बजे प्रसारित किया जा रहा था, हालांकि, अब शो को आधे घंटे देर से आप देख पाएंगे। इसकी वजह नया शो “मन्नत” है, जो रात 10 बजे प्रसारित किया जाने वाला है।
टीवी प्रसारण समय में बदलाव के चलते, JioCinema पर भी बिग बॉस 18 के नए एपिसोड रात 10:30 बजे लाइव होंगे। यह बदलाव केवल वीकडेज़ के लिए है, जबकि वीकेंड का वार हमेशा की तरह रात 9 बजे ही प्रसारित किया जाने वाला है।
चौदहवें हफ्ते में कशिश कपूर एलिमिनेट हो गए। इसके अलावा, बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले की तारीख का भी ऐलान हो गया है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Bigg Boss 18 का Grand Finale 19 जनवरी को होने जा रहा है, इस दिन आपको Bigg Boss 18 के विनर का पता चल जाने वाला है। ऐसे में जैसे-जैसे फिनाले नज़दीक आ रहा है, यह देखना दिलचस्प होगा कि बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला कैसा होता है।
यह भी पढ़ें: Android Phone क्यों खरीदना जब इतना सस्ता मिल रहा iPhone, ऐसा ऑफर जो होश ही उड़ा दे, यहाँ लगा लें लाइन