best-bollywood-mystery-movies-web-series-like-ajay-devgn-drishyam-ott-watch-today (1)
OTT पर आज हजारों लोग जो theater जाना पसंद नहीं करते हैं अपनी अपनी पसंद की फिल्म और वेब सीरीज के अलावा रीऐलिटी शोज और अन्य का आनंद घर बैठे ही ले सकते हैं। OTT पर आपके मनोरंजन के लिए बड़ी लाइब्रेरी है। इसके अलावा OTT पर यह भी बाउंडेशन नहीं है कि आप केवल और केवल बॉलीवुड की फिल्में या वेब सीरीज ही देख सकते हैं, या एक ही भाषा में देख सकते हैं। यहाँ आपको इंटरनेशनल से लेकर देसी और साउथ का मसाला भी मिल जाने वाला है। इस समय बहुत से लोगों को साउथ का सिनेमा कुछ ज्यादा ही पसंद आने लगा है। असल में, साउथ के सिनेमा में आपको एक्शन, थ्रिलिंग और सस्पेंस का अलग ही डोज मिलता है। शायद इसी कारण इसे लोग इस समय बड़े पैमाने पर देखना पसंद कर रहे हैं।
इसके अलावा जब से बॉलीवुड में साउथ की सिनेमा की फिल्मों की कहानी को लेकर फिल्में बनने लगी हैं। तब से तो मानो साउथ के सिनेमा को सभी पसंद करने लगे हैं। अगर आप सस्पेंस और जबरदस्त क्लाईमैक्स के शौकीन हैं तो हम आपको आप कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो साउथ की है लेकिन Drishyam को मात दे रही है। इसे आप Drishyam की बाप भी कह सकते हैं। मैं यहाँ 2019 में आई 1 घंटे 54 मिनट की फिल्म V1 के बारे में बात कर रहा हूँ। आइए जानते है कि आखिर यह फिल्म कैसी है।
यह भी पढ़ें: 200MP का कैमरा और 5300mAh की 100W फास्ट चार्जिंग के साथ Honor के नए फोन लॉन्च, प्राइस देखकर हिल जाएगा दिमाग
इस फिल्म के शुरू होने के बाद से ऐसी ऐसी घटनाएँ इसमें घटती हैं कि आप क्लाईमैक्स का अंदाजा लगाने लगते हैं, ऐसा ही कुछ आपने Drishyam को देखते हुए भी किया था, हालांकि आप ऐसा नहीं पाते हैं। इस फिल्म में आपको सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा डोज मिलने वाला है कि आप सबकुछ भूलकर केवल अपने दांतों से अपने नाखून ही चबाने वाले हैं। इस समय आप इस फिल्म को अगर देखना चाहते हैं तो आप आसानी से YouTube पर फ्री में देख सकते हैं। इसे देखने के बाद आप यही कहने वाले है कि आखिर आपने इस फिल्म को कैसे मिस कर दिया।
इस फिल्म में आपको गायत्री मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा इस फिल्म में माइम गोपी, मोना बेंद्रे के साथ साथ ईश्वर कार्तिक को भी देखने वाले हैं। इसके अलावा इस फिल्म में आपको लिंगा के साथ साथ रामचंद्रन दुरैराज भी नजर आने वाले हैं। इन सभी किरदारों ने फिल्म में ऐसा दमदार काम किया है कि फिल्म को देखकर दर्शकों की धड़कन बढ़ जाती है। अगर आप भी अपनी धड़कन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको आज ही इस फिल्म को देखना लेना चाहिए।
यह फिल्म एक मर्डर केस पर आधारित है, इसमें आपको अग्नि नजर आने वाली है जो एक फोरेंसिक टीम का हिस्सा है। यह जिस टीम में होती हैं, उसे एक पेचीदा मर्डर केस सौंपा जाता है। हालांकि, इस मर्डर केस को देखकर पूरी की पूरी टीम ही हैरान और परेशान हो जाती है। इस कहानी में दिखाया गया है कि एक जवान लड़की को मार दिया जाता है। इसके बाद जो कुछ भी होता है और इस केस को सुलझाने के लिए क्या क्या कदम उठाए जाते हैं यह सब दिखाया गया है। यह कहानी एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर के तौर पर दमदार और बेहतरीन है। आपको इस कहानी को जरूर देखना चाहिए।
यह भी एक दमदार मनोविज्ञान थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को देखकर आपको वाकई एक अलग डील आने वाला है। फिल्म में विक्रांत मेस्सी के साथ सडतः राधिका आप्टे आदि नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कैसे एक फोरेंसिक टीम काम करती है और कैसे वह पुलिस की किसी भी केस को सुलझाने में मदद करती है। यह फिल्म भी आपको जरूर देख लेनी चाहिए। इस फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
यह कहानी एक कामयाब दांतों के डॉक्टर की है, हालांकि, इस फिल्म में वह क्या कारनामे करता है, उन्हें देखा जा सकता है। इस डॉक्टर को सोलमेट की तलाश है। हालांकि, उसकी तलाश करते करते वह कुछ अलग ही काम करने लगता है जो उसे समस्या में डाल देते हैं। इस कहानी को आप JioHotstar पर देख सकते हैं।
यह कहानी मेरी पसंदीदा कहानियों में से एक है। इसमें दो भाइयों का डबल रोल दिखाया गया है, जो उनके अलावा किसी को नहीं पता होता है। इसी बीच एक भी एक मर्डर कर देता है लेकिन पुलिस दूसरे को उठा ले जाती है, इसके बाद क्या होता है वह आपको रोमांच से भर देने वाला है। इस फिल्म को आप Netflix पर देख सकते हैं।
यह मलयालम फिल्म की दमदार कहानी है। इसमें एक पुलिस आधिकारिक की कहानी को दिखाया गया है जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर ट्रांसफर लेकर आता है। इस फिल्म में भी आपको दमदार सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है। यह कहानी भी साउथ की एक दमदार कहानी है। इसे देखके के लिए आपको Amazon Prime Video पर जाना होगा।