गुल्लक-पंचायत से दो कदम आगे हैं ये 5 कॉमेडी सीरीज, पूरे परिवार को गिरा-गिरा कर हंसाती हैं, IMDb में भी टॉप

By

ओटीटी की भीड़ में जब हल्की-फुल्की हंसी, रिश्तों की मिठास और दिल को छू लेने वाली कहानियों की बात होती है तो टीवीएफ (The Viral Fever) का नाम सबसे आगे आता है. पिछले कुछ सालों में टीवीएफ ने ऐसी कई वेब सीरीज बनाई हैं, जिन्होंने दर्शकों को न सिर्फ गुदगुदाया है बल्कि उनसे गहरा जुड़ाव भी बनाया है. खासकर कॉमेडी और इमोशन्स से भरी कहानियों में टीवीएफ की बराबरी करना आसान नहीं है. यहां कुछ चुनिंदा टीवीएफ वेब सीरीज के बारे में बताया गया है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ दिल को भी सुकून देंगी. सबसे अच्छी बात यह है कि इन वेब सीरीज को आप आराम से पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, और दोगुने ठहाके लगा सकते हैं.

ट्रिपलिंग

अगर आपको रोड ट्रिप्स और भाई-बहनों की नोकझोंक भरी कहानियां पसंद हैं, तो ट्रिपलिंग जरूर देखें. यह तीन भाई-बहनों की कहानी है, जो एक अनजान सफर पर निकलते हैं और रास्ते में न सिर्फ अपनी परेशानियों का हल खोजते हैं बल्कि अपने रिश्तों को नए मायनों में समझते हैं. हल्की-फुल्की कॉमेडी और भावनाओं से भरी यह सीरीज एक शानदार फैमिली ड्रामा है. इसे आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है.

कोटा फैक्ट्री

भले ही कोटा फैक्ट्री का विषय गंभीर लगे क्योंकि यह आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्रों की जिंदगी को दिखाती है, लेकिन इसका हल्का ह्यूमर और रियलिस्टिक पेशकश इसे खास बना देती है. ब्लैक एंड व्हाइट फॉर्मेट में बनी इस सीरीज में छात्रों की जद्दोजहद, दोस्ती और मोटिवेशन को बड़े ही सरल अंदाज में दिखाया गया है. हर उम्र का दर्शक इससे जुड़ाव महसूस करता है. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 9 की रेटिंग प्राप्त है.

ह्यूमरसली योर्स

स्टैंडअप कॉमेडी के शौकीनों के लिए ह्यूमरसली योर्स एक बेहतरीन वेब सीरीज है. यह कहानी स्टैंडअप कॉमेडियन विपुल गोयल की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनके निजी संघर्ष, पारिवारिक जीवन और प्रोफेशनल चैलेंजेस को बेहद मजाकिया ढंग से प्रस्तुत किया गया है. इसमें ह्यूमर और हकीकत का ऐसा मेल है, जो इसे खास बनाता है. यह सीरीज ZEE5 पर उपलब्ध है और आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.5 है.

ये मेरी फैमिली

अगर आप 90 के दशक की मासूमियत और सादगी को फिर से जीना चाहते हैं, तो ये मेरी फैमिली बिल्कुल सही विकल्प है. इस सीरीज में एक बच्चे की नजर से परिवार के छोटे-छोटे पलों और रिश्तों की खूबसूरती को दिखाया गया है. इसमें कोई बड़ा ड्रामा नहीं, बल्कि साधारण जिंदगी की प्यारी झलक है. इसे आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.9 की रेटिंग मिली है.

एस्पिरेंट्स

एस्पिरेंट्स यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं की जिंदगी पर आधारित है. इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव के साथ-साथ दोस्ती, संघर्ष और जीवन की पेचीदगियों को बेहद शानदार ढंग से दिखाया गया है. नवीन कस्तूरिया की दमदार एक्टिंग और इमोशनल टच इसे और खास बनाते हैं. यह सीरीज हंसाती भी है और सोचने पर मजबूर भी करती है. इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है और इसे आईएमडीबी पर 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है.

यह भी पढ़ें: Stree की बाप है ये साउथ की धमाकेदार फिल्म.. पहले सीन से मिलेगा सस्पेंस का ओवरडॉज, देखें IMDb रेटिंग और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By