अभी तक जो भी बायोपिक्स बनी हैं, वह सभी किसी न किसी महान व्यक्तितत्व पर बनी हैं। इनमें आपको इन असाधारण व्यक्तियों की जीवन यात्रा को देखने का मौका मिलता है। इसका मतलब है कि एक हकीकत को फिल्मी परदे पर उतारा गया है। ये कहानी बड़े पर्दे प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। इसके अलावा ये फिल्में न केवल असाधारण व्यक्तियों के जीवन को सम्मानित करती हैं, बल्कि दर्शकों को भी दृढ़ संकल्प से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित और मदद करती हैं। JioHotstar पर ऐसी कई प्रेरणादायक बायोपिक्स उपलब्ध हैं, जो संघर्ष, प्रतिभा और अटूट आत्मविश्वास की कहानियों से आपको रूबरू करवाती हैं। आइए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।
12th फेल एक भावनात्मक कहानी है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के वास्तविक जीवन पर आधारित है। यह फिल्म उनके संघर्ष को दर्शाती है, जहां उन्होंने सभी कठिनाइयों को पार कर अपनी असफलताओं को सफलता में बदला। आपको इस कहानी को जरूर और जरूर देखना चाहिए और अपने छोटो को भी इस फिल्म को दिखाना चाहिए, क्योंकि इस कहानी को देखकर उन्हें पता चलेगा कि वह अगर चाहे तो क्या कर सकते हैं।
Super 30 प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित एक जबरदस्त और प्रेरणा से लबालब भरी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन आपको मुख्य भूमिका में नजर आते हैं, जो आनंद कुमार द्वारा गरीब बच्चों को IIT प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराने के संघर्ष को दर्शाती है। इस फिल्म को भी आपको प्रेरणा से भरने के लिए जरूर देखना चाहिए, आपको इस फिल्म को अपने बच्चों को खसतौर पर दिखाना चाहिए, ताकि उन्हें भी किसी भी परिस्थिति में लड़ने की प्रेरणा मिले, वह किसी भी स्तर पर संघर्ष करते हुए हार न मानें।
एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी भारत के महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की असाधारण यात्रा को प्रस्तुत करती है। यह फिल्म उनके छोटे से कस्बे से विश्व क्रिकेट के टॉप पर पहुँचने की यात्रा को दिखाती है। इस फिल्म में धोनी के जुनून, संघर्ष और कड़ी मेहनत के पीछे की अनदेखी कहानियों को दर्शाया गया है। आपके लिए भी यह फिल्म प्रेरणा का एक बेहतरीन जरिया हो सकती है। आपको इस फिल्म को जरूर और जरूर देखना चाहिए।
Chhapaak एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित एक बेहतरीन और प्रेरणादायक फिल्म है। इसमें दीपिका पादुकोण द्वारा निभाया गया मालती का किरदार एक पीड़ित से एक्टिविस्ट बनने के संघर्ष को बखूबी दर्शाता है। यह फिल्म न्याय के लिए उनकी कानूनी लड़ाई और समाज में बदलाव लाने की उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति को सामने लाती है। ऐसिड अटैक के साथ वह किस तरह से दुनिया भर से पड़ती हैं और कैसे उनका आगे का जीवन होता है, इसके बारे में फिल्म में विस्तार से देखा जा सकता है। आपको इस फिल्म को भी जरूर देखना चाहिए।
इसके अलावा भी अन्य कई बेहतरीन फिल्म आप इसी जॉनर पर खोज सकते हैं और इन्हें देखकर अपने हौंसले को और भी ज्यादा बुलंद कर सकते हैं।