WhatsApp के सीक्रेट फीचर्स, ज्यादातर लोग अनजान, 1 या 2 नहीं आज जान लें 5 काम की ट्रिक्स

HIGHLIGHTS

WhatsApp में कई छिपे फीचर्स हैं जो उपयोग को आसान बनाते हैं

एयरप्लेन मोड और चैट लॉक जैसे फीचर्स प्राइवेसी बढ़ाते हैं

Click to chat और मल्टी-डिवाइस फीचर समय बचाने में मदद करते हैं

WhatsApp Tips & Tricks: WhatsApp आज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है. हालांकि, ज्यादातर लोग इसका उपयोग केवल बेसिक फीचर्स जैसे मैसेज भेजना, कॉल करना और मीडिया शेयर करने तक ही सीमित रखते हैं. बहुत से यूजर्स यह नहीं जानते कि इस ऐप में कई ऐसे उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं, जो रोजमर्रा की बातचीत को आसान और ज्यादा प्राइवेट बना सकते हैं. ये फीचर्स अक्सर सेटिंग्स में छिपे होते हैं.

इन फीचर्स की जानकारी होने से समय की बचत होती है, चैट्स सुरक्षित रहती हैं और ऐप का उपयोग ज्यादा बेहतर तरीके से किया जा सकता है.

मैसेज पढ़ने पर ब्लू टिक नहीं

अगर आप किसी मैसेज को पढ़ना चाहते हैं लेकिन सामने वाले को यह नहीं दिखाना चाहते कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, तो इसके लिए एयरप्लेन मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे ही मैसेज आए, WhatsApp खोलने से पहले एयरप्लेन मोड ऑन करें, मैसेज पढ़ लें और फिर ऐप को पूरी तरह बंद करके एयरप्लेन मोड ऑफ करें. इससे ब्लू टिक नहीं भेजा जाता है. एक और तरीका है सेटिंग्स में जाकर “Read Receipts” को बंद करना, लेकिन ऐसा करने पर आप भी दूसरों के ब्लू टिक नहीं देख पाएंगे.

बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर मैसेज

किसी नंबर को सेव किए बिना भी WhatsApp पर मैसेज भेजा जा सकता है. इसके लिए “Click to chat” फीचर का उपयोग किया जाता है. आपको अपने ब्राउज़र में wa.me के बाद फोन नंबर लिखना होता है, जिससे सीधे चैट विंडो खुल जाती है. यह फीचर उन स्थितियों में उपयोगी होता है, जहां एक बार ही किसी से संपर्क करना हो, जैसे डिलीवरी या कस्टमर सपोर्ट.

WhatsApp में खास चैट को लॉक

WhatsApp में खास चैट्स को लॉक करने का भी विकल्प मिलता है. चैट लॉक फीचर को चालू करने पर चुनी गई चैट्स एक अलग लॉक्ड फोल्डर में चली जाती हैं, जिसे केवल फिंगरप्रिंट या पासकोड से ही खोला जा सकता है. यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी होता है जब आप अपना फोन किसी और के साथ शेयर करते हैं. इसे चालू करने के लिए चैट की जानकारी वाले सेक्शन में जाकर लॉक विकल्प चुनना होता है.

कई डिवाइस पर एकी ही WhatsApp अकाउंट

मल्टी-डिवाइस फीचर की मदद से WhatsApp को एक से ज्यादा डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकता है, बिना इस जरूरत के कि आपका फोन हर समय इंटरनेट से जुड़ा रहे. “Linked Devices” विकल्प के जरिए आप अपने अकाउंट को लैपटॉप या दूसरे फोन से जोड़ सकते हैं. कनेक्ट होने के बाद आप अलग-अलग डिवाइस से मैसेज भेज और प्राप्त कर सकते हैं.

टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का ऑप्शन

WhatsApp में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का भी विकल्प मिलता है, जिसे कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं. आप किसी शब्द को बोल्ड करने के लिए उसके आगे और पीछे स्टार (*) लगा सकते हैं, इटैलिक के लिए अंडरस्कोर (_) और स्ट्राइकथ्रू के लिए टिल्ड (~) का इस्तेमाल किया जाता है. इससे लंबे मैसेज में जरूरी बातों को अलग तरीके से दिखाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: BSNL यूजर्स के लिए धमाका, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, कल तक ही है मौका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :