सभी जानते हैं कि पिछले डेढ़ साल से साइबर अपराध बड़े पैमाने पर बढ़ते जा रहे हैं। इस समय के दौरान यूजर्स को नए नए तरीके से फँसाकर साइबर अपराध करने वाले उनका बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। इसके साथ साथ नए नए स्कैम के माध्यम से आप और भोले भाले लोगों को फंसा रहे हैं और उन्हें आर्थिक तौर पर चोट पहुंचा रहे हैं। इतने पर ही यह रुके नहीं हैं, आइए दिन हम देख रहे हैं कि नए नए तरीके से लोगों को अपनी चपेट में लिया जा रहा है।
एक नया फ्रॉड व्हाट्सएप पर भी सामने आ रहा है। इसके माध्यम से एक फोटो पर क्लिक करने के नाम पर आपसे आपके पैसे की ऑनलाइन लूट हो रही है। इस स्कैम में यूजर्स को मलिसियस इमेज भेजी जा रही हैं। इन्हें डाउनलोड करते ही आपके निजी डेटा को चुरा लिया जाता है और इसके बाद आपके बैंक अकाउंट को भी खाली कर लिया जाता है। आइए जानते है कि WhatsApp का यह Photo Scam क्या है और इससे आप कैसे बच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ना तोड़नी पड़ेगी घर की दीवार और ना करनी होगी ड्रिलिंग, मिनटों में कमरा हो जाएगा शिमला जितना ठंडा, बेस्ट हैं ये 5 पोर्टेबल एसी
क्या है नया व्हाट्सएप फोटो स्कैम?
- इस स्कैम में यूजर्स को किसी भी अनजान नंबर से एक मैसेज व्हाट्सएप पर मिल रहा जिसमें एक फोटो उन्हें प्राप्त होता है।
- यह फोटो देखने में आपको नॉर्मल ही नजर आने वाली हैं। यह Meme हो सकते हैं, इसके अलावा यह ग्रीटिंस के मैसेज हो सकते हैं या फॉरवर्ड भी हो सकते हैं।
- हालांकि, यह देखने में नॉर्मल नजर आते हैं, लेकिन इनमें एक छिपा हुआ मालवेयर कोड होता है।
- जैसे ही आप इस फोटो को डाउनलोड करते हैं तो यह मालवेयर आपके फोन में इंस्टॉल हो जाता है, इसके बाद यह आपके डेटा को चोरी करना शुरू कर डेटा है।
- इस फोटो को डाउनलोड करने पर आप हैकर्स को अपने फोन का पूरा एक्सेस प्रदान कर देते हैं।
- अब जैसे ही यह मालवेयर काम करना शुरू करता है तो यह आपके अकाउंट की डिटेल्स को चुरा सकता है। आपके पासवर्ड आदि को चुरा सकता है, इसके अलावा आपको एक क्लोन आइडेंटिटी भी बना सकता है।
- इसके अलावा आपको जानकारी के लिए बता देते है कि कुछ एडवांस्ड स्कैम आदि में 2 फैक्टर ओथेंटिकेशन को भी बाय-पास कर सकते हैं, यह आपके फोन से धीरे धीरे डेटा को चुराते रहते हैं।
कौन बन रहा है इस स्कैम का टारगेट?
अगर हम कुछ विशेषज्ञों की मानें तो दोनों ही यानि एंड्रॉयड और iOS ग्राहक इस स्कैम के शिकार हो रहे हैं, या हो सकते है। अगर सतर्क नहीं रहते हैं तो आने वाले समय में होने वाले भी हैं। हालांकि, यह स्कैम हर समय सक्रीय नहीं रहते हैं। यह बड़े सेल इवेंट्स के दौरान या त्योहारों के दौरान शुरू होते हैं और बड़े पैमाने पर ग्राहकों को लूटते हैं। इसी कारण आपको किसी भी अनजान मैसेज से सावधान रहना जरूरी है।
व्हाट्सएप स्कैम से बचने के लिए क्या करें?
- अगर आप इस व्हाट्सएप फोटो स्कैम से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
- सबसे पहले आप किसी भी अनजान नंबर से आई फोटो या फाइल आदि को डाउनलोड न करें।
- इसके लिए आपको ऑटो डाउनलोड फीचर को बंद कर देना चाहिए, यह आपको व्हाट्सएप सेटिंग में मिलने वाला है।
- अपने फोन में अगर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर है तो इसे आपको समय समय पर अपडेट करना चाहिए।
- किसी भी गलत मैसेज की रिपोर्ट आप कर सकते हैं या इस मैसेज या सेन्डर को आप ब्लॉक भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 5000 रुपये में इन फोन्स ने उतार रखा है हल्ला! देखें आपके लिए कौन सा रहेगा बेस्ट