Telegram Ban in India: Telegram बैन के बाद इन ऐप्स पर कर सकते हैं स्विच, देते हैं वैसे ही फीचर्स

By

NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने मंगलवार को भारत में Telegram को अस्थायी रूप से बैन कर दिया है। यह कदम पेपर लीक से जुड़े आरोपों के बाद उठाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा से पहले Telegram का इस्तेमाल फर्जी प्रश्नपत्र बेचने और छात्रों के बीच भटकाने वाली जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा था।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, कुछ धोखेबाज Telegram के जरिए कथित तौर पर नकली NEET UG प्रश्नपत्र बेचने का दावा कर रहे थे। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को भटकाने वाली कई गलत सूचनाएं भी इस प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही थीं। इन्हीं कारणों से सरकार ने एहतियात के तौर पर Telegram की सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है।

हालांकि यह प्रतिबंध फिलहाल अस्थायी है और 22 जून तक लागू रहने की संभावना जताई गई है। इस बीच कई यूजर्स ऐसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहे हैं, जो Telegram जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराते हों। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ पॉपुलर ऑप्शंस बारे में बता रहे हैं।

WhatsApp

इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp भी Telegram का एक सबसे बड़ा ऑल्टरनेटिव है। Meta Platforms के स्वामित्व वाला यह ऐप एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट, कम्युनिटीज, चैनल्स और बड़े ग्रुप्स को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है।

Signal

Signal को दुनिया के सबसे सुरक्षित मैसेजिंग ऐप्स में गिना जाता है। यह ऐप डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है, जिससे यूजर्स की चैट सुरक्षित रहती है। इसके अलावा इसमें वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और ग्रुप चैट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

Arattai

भारतीय कंपनी Zoho Corporation द्वारा विकसित Arattai भी Telegram के ऑल्टरनेटिव के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है। यह प्राइवेसी को प्राथमिकता देने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसमें वन-टू-वन चैट, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और मीडिया शेयरिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

Discord

शुरुआत में गेमिंग कम्युनिटी के लिए तैयार किया गया Discord अब बड़े ऑनलाइन समुदायों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। इसमें टेक्स्ट चैनल, वॉयस चैट, वीडियो कॉल और बड़े सर्वर आधारित कम्युनिटी फीचर्स दिए जाते हैं, जिससे यह Telegram का एक मजबूत ऑल्टरनेटिव बन गया है।

JioChat

Reliance Jio का JioChat भी एक मुफ्त कम्युनिकेशन ऐप है। इसके जरिए यूजर्स मैसेज भेज सकते हैं, वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं। यह ऐप Android, iPhone और JioPhone डिवाइस पर काम करता है। इसकी खास बात यह है कि इसमें हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु समेत 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में टाइपिंग और नेविगेशन की सुविधा मिलती है।

फिलहाल Telegram पर लगाया गया बैन अस्थायी बताया जा रहा है, लेकिन इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर सकते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षित चैट, बड़े ग्रुप, कम्युनिटी फीचर्स या भारतीय ऐप का इस्तेमाल करना है, तो ये विकल्प आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए घर ले आएं 30 हज़ार से कम के ये दमदार स्प्लिट AC, गर्मी को रखते हैं कोसों दूर

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By