आज हम एक डिजिटल युग में जी रहे हैं, ऐसे में किसी के साथ भी हाई-क्वालिटी में Photos और Video शेयर करना बेहद ही आसान काम हो गया है, हालांकि, यह काम कभी भी इतना आसान नहीं था, जितना आज है। आप WhatsApp के माध्यम से झट से अपने कारीबियों के साथ ये फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं। चाहे आप एक सनसेट का फोटो ले रहे हों या अपने दोस्त के साथ एक यादगार फोटो खिंचवा रहे हों, आप इन सभी मोमेंट्स को अपने कारीबियों के साथ HD Quality में शेयर कर सकते हैं। यह आपके अनुभव को एक अलग ही मुकाम पर ले जाता है।
हम यह भी जानते है कि WhatsApp एक जाना माना मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जो अपने ग्राहकों को मल्टीमीडिया को बड़ी तेजी से भेजने का आजादी प्रदान करता है। हालांकि, कई बार ऐसा देखा गया है कि फाइल साइज़ के लिमिटेशन के चलते HD Quality को बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे कंप्रेशन सेटिंग भी हो सकती है।
इस स्टेप बाय स्टेप गाइड में, हम आपको WhatsApp पर HD Photos और Video शेयर करने की आसान प्रक्रिया के बारे में बताने वाले हैं। आप चाहे एक एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हो या एक iOS यानि Apple iPhone का इस्तेमाल कर रहे हों, यहाँ बताए गए तरीके से आप आसानी से फोटो और वीडियो शेयर कर सकते हैं वो भी हाई क्वालिटी में, आइए जानते है कि आखिर आपको करना क्या होगा।
आपको जानकारी के लिए यह भी बता देते है कि आप इसी HD Option पर टैप करके स्टैन्डर्ड क्वालिटी फोटो और वीडियो भी शेयर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जब आपको HD Quality में मीडिया शेयर करना है, आप ऐसा कर सकते हैं, इसके अलावा आप जब चाहे स्टैन्डर्ड क्वालिटी में भी मीडिया को शेयर कर सकते हैं।